छत्तीसगढ़ / दुर्ग

विरसा संभाल गतका मुकाबला कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक चंद्राकर

 दुर्ग । हम चाकर गोबिंद के शस्त्र विद्या अखाड़ा गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंध सभा दुर्ग के द्वारा आयोजित विरसा संभाल गतका मुकाबला 2024 में शामिल होकर बच्चों शौर्य प्रदर्शन को देखा शौर्य प्रदर्शन देखकर अभिभूत हूं। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अपनत्व भाव से स्वागत अभिनंदन किया व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। उक्त बाते मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रमाीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चन्द्राकर ने कही। इस अवसर पर कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि गतका प्रदर्शन देखना एक आनंददायी अनुभव है! यह किसी नाटकीय प्रदर्शन को देखने से कम नहीं है जो आपको अपने करिश्मे से रोमांचित कर देता है। एक हाथ में तलवार या डंडा और दूसरे हाथ में ढाल लेकर उनकी तेज़ हरकतों के लिए धन्यवाद। गतका प्रदर्शन की लयबद्ध हरकतें सभी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

ढोल की थाप पर तलवारें आसानी से गोल-गोल घूमती हैं, तलवारें और ढालें आपस में टकराती हैं, ढोल या ढोल की तेज़ आवाज़ गूंजती है और मार्शल आर्टिस्ट और संगत द्वारा जयकारे (युद्ध के नारे) का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाता है। इसे सिखों के छठे गुरु हरगोबिन्द साहिब जी द्वारा आत्मरक्षा के लिए शुरूवात किया गया था। गतका जीवन की संपूर्ण लय का प्रतीक है। यह सिख धर्म के इस सिद्धांत को सुरक्षित रखता है कि जब सभी साधन विफल हो जाएं, तो तलवार उठाना ही वैध है। अपने सनातन धर्म संस्कृति और अपने समाज व गुरुओ के सिद्धांतो को अपने बच्चों अब वाले पीढ़ी को सीखना ये सबसे महत्व पूर्ण कार्य है आने वाले पीढ़ी को अपने पुरातन परंपरा से अवगत करना हम सब की जि़म्मेदारी है आयोजन का 7 वर्ष था इस अयोजन के लिए सिख समुदाय के सभी भाई बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

Leave Your Comment

Click to reload image