छत्तीसगढ़ / दुर्ग

पानी की समस्या को लेकर प्रभारी/अधिकारी ने किया वार्डों का निरीक्षण

दुर्ग । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 44 में पानी की समस्या के शिकायत मिलने पर  समस्या का निराकरण लगातार निगम द्वारा किया जा रहा है। शहर क्षेत में आधे से अधिक क्षेत्रो से पानी की समस्या का निराकरण किया जा चुका है।अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के गलियों में पानी समस्या का निराकरण के लिए कार्य प्रगति पर है।कार्रवाही के मौके पर जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद प्रकाश जोशी,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उपअभियंता मोहित मरकाम,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौजूद रहें।

नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी जन समस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासन गंभीर हो गई है। मामले में प्रभारी जलकार्य प्रभारी संजय कोहले वार्ड पार्षद एवं अधिकारियों के शिकायत वार्ड में वार्डवासियों से मिलकर जल समस्या के बारे मे पूछताछ कर जानकारी ली। उन्होंने कहा पानी की समस्या गंभीर हो गई है समय पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगें। महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में जलकार्य प्रभारी संजय कोहले द्वारा जल विभाग से संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ड की निरीक्षण कर लोगों को गर्मी के दिनों मे पानी की समस्या नहीं होने की बात कही और तत्काल सुधार कर पानी की समस्या को निराकरण किया जा रहा है।

 

साथ ही उन्होंने समस्या को तत्काल निराकरण करने की बात विभागीय अधिकारियों से की।उन्होंने बताया की जल्द से जल्द इस योजना को प्रारंभ करने की बात कही जिससे लोगों को पानी की समस्या से निदान मिल सके। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन में कार्य जारी है। लगातार निरीक्षण कर पाइपलाइन टेस्टिंग की चल रही जांच। पाइपलाइन से पानी लीकेज हो रहा है को भी देखा जा रहा है। ओर साथ ही साथ ठीक किया जा रहा है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image