छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

*नगर पालिका कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन. सफाई कामगार सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का किया गया आयोजन हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*

किरंदुल : स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर लगाकर स्वच्छता दीदीओ एवं सफाई कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण

कराया गया। ज्ञात  हो 17/9/2024 से 2/10/2024 तक स्वछता से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत नगर पालिका परिषद किरंदूल

कार्यालय के प्रांगण में नगर पालिका के सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के योजनाओं के बारे मे अवगत कराया

गया जिसमें निकाय के समस्त स्वच्छता दीदियाँ स्वच्छता कमांडो एवं सफाई कर्मचारी गण का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उक्त शिविर मे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम

योजना वाहन के माध्यम से 112 से भी अधिक लोगो का स्वास्थ परिक्षण किया गया जिसमे  बीपी, शुगर , ई सी जी एवम अन्य जांच किया एवम दवाई का वितरण किया

गया.   इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय,  सहायक राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर तिवारी, लेखापाल विनीत साव,मिलिंद बारीक पी आई यू, एरिया प्रोजेक्ट

मैनेजर राजेश सोनी, मनीषा ठाकुर, डॉक्टर अब्दुल सुकुर, फार्मासिस्ट श्वेता बंदोपाध्याय, लेब टेक किरण देवांगन नर्स योगेश्वरी ठाकुर ड्राइवर रमेश तामो , नागेश

चौरे,लोमन सिन्हा , नागेश डी पी पात्रा,आदि मौजूद रहे. 

Leave Your Comment

Click to reload image