छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

किरंदुल में नाली, पुलिया और सड़क की मरम्मत के लिए 87.88 लाख का प्रस्ताव: जोशी

किरंदुल.दंतेवाड़ा: किरंदुल नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 और 07, मलप्पा कैंप के निवासियों ने खराब सड़कों, टूटी नालियों और जर्जर पुलिया की समस्या को लेकर आवाज उठाई है। स्थानीय निवासी प्रवेश कुमार जोशी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 

जोशी ने अपने पत्र में बताया कि वार्ड क्र 06 और 07 मेंकी नालियां कई जगहों पर टूटी हुई हैं, जिससे बारिश का पानी निवासियों के घरों में घुस जाता है और संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है। भारी बारिश के दौरान पुलिया पानी और मलबे से भर जाती है, जिससे रुकावटें पैदा होती हैं। रेलवे लाइन के बगल में स्थित कच्ची सड़क कीचड़ और गड्डों से भरी हुई है, जिससे निवासियों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इस सड़क पर स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

इस समस्या के संज्ञान में आने के बाद, कलेक्टर दंतेवाड़ा ने आवेदन को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, किरंदुल की ओर अंतरित किया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने वार्ड क्रमांक 06, 07 और 08 में नाला निर्माण, बॉक्स कलवर्ट और रोड निर्माण हेतु अधोसंरचना मद के तहत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को 7.69 लाख का रिटेन वाल, 49.65 लाख का नाला निर्माण और 30.54 लाख में बॉक्स कलवर्ट एवं रोड निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया है।

जोशी ने कहा कि प्रशासन द्वारा उनके मुद्दे पर गौर किया जा रहा है, जिसके लिए छ.ग के महानायक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को किरंदुल-बचेली से प्रेम करने और विकास पर ध्यान देने लिए कृतज्ञता व्यक्त किया है और विनती की है, भविष्य में किरंदुल-बचेली नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए 20-20 करोड़ अधोसंरचना मद की राशि आवंटित की जाए। जिससे प्राथमिकता में शिक्षा क्षेत्र, सरकारी स्कूल, कॉलेज की आधुनिकीकरण करना, स्वच्छ-सुन्दर स्कूल बनाना और क्षेत्र की सभी सड़के-नालीयों का निर्माण करना शामिल हो। दंतेवाड़ा के विकास पुरुष कलेक्टर महोदय जी के अद्वितीय कार्यशैली की प्रशन्सा की और साथ ही नगर पालिका-किरंदुल जो अपने वार्डवासियों के प्रति जिम्मेदार रहती है, उन सभी का धन्यवाद किया। 
 

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी और उन्हें बेहतर जीवन स्तर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। 

Leave Your Comment

Click to reload image