छत्तीसगढ़ / दुर्ग

स्काउट्स एवं गाइड्स की तीन दिवसीय शिविर का शुभारम्भ

 भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग एवं भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर को स्काउट्स और गाइड्स का तीन दिवसीय शिविर का शुभारम्भ बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-4 शाला भवन में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक शिक्षा एवं जिला मुख्य आयुक्त स्काउट/गाइड श्रीमती शिखा दुबे उपस्थित थी। शिविर के प्रारंभ में स्काउट गाइड प्रार्थना के पश्चात ध्वजारोहण किया गया और सभी स्काउट एवं गाइड द्वारा ने झंडा गीत गाया गया। इसके पश्चात रैली का शुभारंभ किया गया।

कैंपिंग गतिविधियों में भाग लेने के लिए 9 स्कूलों के 226 छात्र शामिल हुए हैं।  मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड को अपना आदर्श वाक्य तैयार रहो हमेशा याद रखना चाहिए। उन्हें जीवन भर अनुशासन का पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि इस रैली के दौरान किया गया टीम वर्क और समन्वय जीवनपर्यंत उनके काम आएगा। उन्होंने तीन दिवसीय रैली के लिए प्रतिभागी स्कूलों, स्काउट्स एवं गाइड्स और उनके शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।

 

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक खेल-शिक्षा राजेंद्र प्रसाद, जिला आयुक्त गाइड एवं बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 की प्राचार्य श्रीमती सुमिता सरकार, बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 की प्राचार्य श्रीमती रूबी बर्मन रॉय, जिला आयुक्त स्काउट एवं भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के प्राचार्य विजय सिंह पवार, जिला सचिव एवं भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सरिता शाक्य, कोषाध्यक्ष स्काउट/गाइड और हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-11 की प्राचार्य श्रीमती उर्वशी साहू, उप प्रबंधक शिक्षा श्रीमती वी आर कटियार तथा श्री अशोक सिंह सहित विभिन्न बीएसपी स्कूलों के प्रमुख भी उपस्थित थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image