देश-विदेश

प्रदेश में कल दिनांक 14 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है


एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक द्रोणिका  पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर उड़िसा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।

प्रदेश के मध्य और उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बस्तर संभाग में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में मामूली  गिरावट संभावित है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image