देश-विदेश

दीनदयाल गणेश उत्सव समिति में दोनों पहर श्री गणेश का पूजन- अर्चन

बालाघाट। दीनदयाल गणेश उत्सव समिति द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में रिद्धि-सिद्धि के स्वामी, विघ्नहर्ता, शुभ-लाभ के पिता बिराजे भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से दोनों पहर पूजन अर्चन भक्ति भाव से किया जा रहा है। बेला में प्रातः और शाम नियमित आरती कर भगवान श्री गणेश से जिले के लिए मंगलमय कामनाएं नगर के गणेत भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। श्रृंखला में सपत्नीक भाजपा कार्यकर्ता गणेश जी की आराधना कर रहे हैं। फल-फूल, मोदक, मेवा-मिष्ठान का भोग चढ़ाया जा रहा है। कल प्रातः श्रीमती चारु- जैनेन्द्र कटरे और संध्या श्रीमती हेमा-अनिल वाधवानी ने गणेश वंदना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर ‘नानो’ कावरे, रमेश रंगवानी, सत्यनारायण अग्रवाल, दिलीप चौरसिया, डां नरेंद्र भैरम, संजय अग्निहोत्री, सुमित यादव, सुधीर चौधरी, भूपेंद्र सुहागपुरे, श्रीमती मीना राहंगडाले, जैनेंद्र कटरे, जितेन्द्र राजपूत, खिमेंद्र गौतम, प्रज्जवल चौरसिया, पराग राणा, सिद्धार्थ वाजपेई, अखिलेश चौरे, पंडित रामकुमार मिश्रा, जुगनू जायसवाल, अनमोल रामटेके, मोनिल जैन, भुरू कटरे, दिलीप जानी, रोमेश सोनवाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री गणेश जी की स्तुति की। पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने दोनों पहर भगवान गणपति की स्तुति में नगर के श्रद्धालु भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की प्रार्थना की है। ताकि प्रथम पूज्य भगवान का आशीर्वाद हम सब पर बरसे।

Leave Your Comment

Click to reload image