देश-विदेश

‘लाल’ हो रहे टमाटर के ढीले पड़े तेवर, 80 से गिरकर 15 रुपये तक पहुंचा भाव

जुलाई अंत और अगस्त की शुरुआत में जो टमाटर 80 रुपए किलो तक बिक रहा था, वह अब ‘टें’ बोल गया है। यह गांवों में 10 से 15 रुपये जबकि अलग-अलग शहरों में 15 से 40 रुपये प्रति किलो तक आ गया है।किसानों को कुछ वर्ष पहले तक यह आस रहती थी कि स्थानीय बाजार में भाव नहीं भी मिलेंगे तो टमाटर पाकिस्तान निर्यात करने पर अच्छे दाम में बिक जाएगा। मगर, अब तो वह भी बंद है। नतीजतन, मालवा-निमाड़ का टमाटर उत्पादक किसान निराश है। 

Leave Your Comment

Click to reload image