ग्वालियर में तिघरा बांध के 6 गेट और छतरपुर में बानसुजारा बांध के 8 गेट खोले गए
ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से ग्वालियर में मंगलवार की दोपहर से शुरू हुआ बौछारों का दौर बुधवार को भी जारी रहा है। मानसून फिर मेहरबान होने से घाटीगांव स्थित कैचमेंट एरिया में जबरदस्त बारिश होने के कारण बुधवार को तिघरा बांध का जल स्तर 739 फीट पर पहुंच गया।ओवरफ्लो होने के कारण दोपहर में बांध के छह गेट खोलकर अतिरिक्त पानी को निकाला गया। इससे पहले सात अक्टूबर 2022 को तिघरा बांध के गेट खोले गए थे।छतरपुर में बानसुजारा बांध के आठ गेट खोले गए, धसान नदी में बढ़ रहा पानी
छतरपुर में बानसुजारा बांध के सभी 12 गेट खोले गए हैं। धसान नदी में 8 से 10 फीट जल स्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने अपील की है कि आमजन नदी के किनारे और आसपास बिल्कुल भी नहीं जाएं।