देश-विदेश

मदनी मस्जिद में अवैध निर्माण ने पकड़ा तूल : हिंदूवादी नेता ने CM से की शिकायत, अपर जिलाधिकारी की देखरेख में हो रही पैमाइश

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा नगर पालिका में कई साल पहले बने मदनी मस्जिद का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अवैध अतिक्रमण कर मस्जिद निर्माण की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मस्जिद परिसर की पैमाईश शुरू कर दी है। हिंदूवादी नेता और शिकायतकर्ता राम बच्चन सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।

मुस्लिम पक्ष बोले- हमने मस्जिद के लिए जमीन खरीदी
 
शिकायतकर्ता राम बच्चन सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी की जमीन, नगर पालिका की जमीन और नजूल की जमीन पर अवैध अतिक्रमण करके मस्जिद निर्माण किया गया। इधर, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि हमने मस्जिद निर्माण के लिए 32 डिसमिल जमीन खरीदी है। मुस्लिम पक्षकार ने जमीन के कागजात के साथ जिला प्रशासन के सामने अपना पक्ष प्रस्तुत किया है। पैमाईश के दौरान नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने दो क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में कई थानो की फोर्स तैनात किया है।

अपर जिलाधिकारी की देख रेख में पैमाईश
 
अपर जिलाधिकारी की देख रेख में हाटा तहसील की राजस्व टीम पूरे परिसर की पैमाईश में जुटी रही। वहीं देर रात तक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तहसील में मस्जिद सम्बंधित अभिलेखों का जांच-पड़ताल करते रहे इस मामले में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि मस्जिद के अवैध निर्माण की शिकायत पर हर बिन्दु पर जांच की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image