खेल

SA20 2025 Auction: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में लुटाए जमकर पैसे, रीजा हेंड्रिक्स सबसे महंगे बिके

भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 की चर्चा तेज है। हाल ही में रिटेंशन के नियमों का एलान किया गया। अब जल्द ही मेगा ऑक्शन की डेट सामने आएगी।

आईपीएल से पहले साउथ अफ्रीका की फ्रेंचाइजी लीग SA20 अपने तीसरे सीजन की नीलामी को लेकर चर्चाओं में हैं, जो मंगलवार को हुआ।इस बार के नीलामी में

200 प्लेयर्स थे। इसमें 13 के लिए जगह खाली थी। इस कारण कई खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। ऑक्शन में रीजा हेंड्रिक्स सबसे महंगे बिके। उन्हें मुंबई

इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने 4.3 मिलियन रैंड में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा में किसी भी

फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने किया रिलीज

टेम्बा बावुमा को सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने रिलीज किया था। पिछले सीजन में उन्होंने 1 मैच खेला था और 33 रन बनाए थे। टेम्बा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 क्रिकेट में खुद को अलग कर लिया है। उनका हालिया प्रदर्शन भी खास नहीं रहा। वह टी20 फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजी में ज्यादा योगदान नहीं दे पाते हैं। इस वजह से नीलामी में किसी भी टीम की पहली पसंद नहीं बन पाए।

SA20 के तीसरे सीजन के ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

  • रीजा हेंड्रिक्स- एमआई केप टाउन, 4.3 मिलियन रैंड
  • कॉलिन इंग्राम- एमआई केप टाउन, 175000 रैंड
  • मार्क्वम एकरमैन- प्रिटोरिया कैपिटल्स, 800000 रैंड
  • रुबिन हरमन- पार्ल रॉयल्स, 175000 रैंड
  • विहान लुबे- जोबर्ग सुपर किंग्स, 175000 रैंड
  • एवन जोंस- जोबर्ग सुपर किंग्स, 175000 रैंड
  • ओखुले सेले, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, 175000 रैंड
  • रिचर्ड ग्लीसन, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, 2.3 मिलिटन रैंड
  • डेन पेडिट, एमआई केप टाउन, 175000 रैंड
  • एविन लुईस, प्रिटोरिया कैपिटल्स, 1.50 मिलियन रैंड
  • शमार जोसेफ, डरबन सुपर जायंट्स, 425000 रैंड
  • डग ब्रेसवेल, जोबर्ग सुपर किंग्स, 175000 रैंड
  • काइल सीमंड्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, 175000 रैंड

SA20 का पूरा स्क्वाड

डरबन सुपर जायंट्स : ब्रैंडन किंग, क्विंटन डी कॉक, नवीन-उल-हक, केन विलियमसन, क्रिस वोक्स, प्रेनेलन सुब्रायन, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, नूर अहमद, हेनरिक क्लासेन, जॉन-जॉन स्मट्स, वियान मुल्डर, जूनियर डाला, ब्राइस पार्सन्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जेसन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, शमर जोसेफ, सीजे किंग।

जोबर्ग सुपर किंग्स : फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, महीश थीक्षाना, डेवोन कॉनवे, गेराल्ड कोएत्जी, डेविड विसे, लेउस डु प्लॉय, लिज़ाद विलियम्स, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा, इमरान ताहिर, सिबोनेलो मखन्या, तबरेज शम्सी, विहान लुब्बे , इवान जोन्स, डौग ब्रेसवेल, मथीशा पथिराना, जेपी किंग।

एमआई केप टाउन : राशिद खान, बेन स्टोक्स, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बाउल्ट, अजमातुल्लाह उमरजई, डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, नुवान तुषारा, कॉनर एस्टरहुइज़न, डेलानो पोटगिएटर, रासी वैन डेर डुसेन, थॉमस काबर, क्रिस बेंजामिन, कॉर्बिन बॉश , कॉलिन इनग्राम, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेन पीड्ट, ट्रिस्टन लुस।

प्रिटोरिया कैपिटल्स : एनरिक नॉर्टजे, जिमी नीशम, विल जैक्स, रहमानुल्लाह गुरबाज, लियाम लिविंगस्टोन, विल स्मीड, मिगेल प्रिटोरियस, रिले रोसौव, ईथन बॉश, वेन पार्नेल, सेनुरान मुथुसामी, काइल वेरेन, डेरिन डुपाविलॉन, स्टीव स्टोक, तियान वान वुरेन, मार्क्स एकरमैन, एविन लुईस, काइल सिमंड्स, कीगन लायन-कैशेट।

 

Leave Your Comment

Click to reload image