खेल

पृथ्वी शॉ का मुंबई टीम से बाहर किए जाने पर पहला रिएक्शन, सिर्फ 4 शब्दों में दे डाला जवाब

नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ के रूप में मुंबई का एक और शानदार बल्लेबाज भारत को मिलता दिख रहा था, लेकिन पिछले 3 सालों में इस होनहार बल्लेबाज का करियर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कभी वह मुंबई की सड़कों पर किसी से उलझने की वजहों से खबरों में आए तो कभी वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से। अब मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने उन्हें रणजी ट्रॉफी टीम से अचानक ड्रॉप कर दिया है। मुंबई क्रिकेट बोर्ड से छनकर आने वाली खबरें पृथ्वी शॉ के करियर के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

बोर्ड की ओर से कहा गया कि वह न केवल ओवरवेट हैं, बल्कि अनुशासनहीन भी हैं। इस बीच पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- एक ब्रेक की जरूरत है, धन्यवाद (Need A Break Thx)। वहीं दूसरी ओर, एमसीए ने एक बयान जारी कर कहा कि संजय पाटिल, रवि ठाकर, जीतेंद्र ठाकरे, किरण पोवार और विक्रांत येलिगेटी की वरिष्ठ चयन समिति ने टीम का चयन किया है। हालांकि, बयान में शॉ को टीम में शामिल न किए जाने का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।एमसीए ने कहा- संजय पाटिल (अध्यक्ष), रवि ठाकर, जीतेंद्र ठाकरे, किरण पोवार और विक्रांत येलिगेटी वाली मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की वरिष्ठ चयन समिति ने 26 से 29 अक्टूबर 2024 तक एमबीबी स्टेडियम, अगरतला में त्रिपुरा के खिलाफ खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया है। हालांकि शॉ नेट सत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में असफल रहे हैं, लेकिन अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे अनुभवी खिलाड़ी शीर्ष फॉर्म में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मुंबई अपने रणजी ट्रॉफी अभियान में अगला मुकाबला 26 अक्टूबर को अगरतला के एमबीबी स्टेडियम में त्रिपुरा से खेलेगी।मुंबई क्रिकेट का यह फैसला कर सकता है पृथ्वी शॉ का करियर तबाह, इन 3 पॉइंट में समझिए क्यों

Leave Your Comment

Click to reload image