देश-विदेश
बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है।
यह पूरा मामला जिले के इज्जत नगर थाना क्षेत्र का है। जहां, नैनीताल रोड के रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बेक्रर के सामने गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति को कर्मचारी नगर के एक निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है।
बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से बाइक सवार युवक को कुछ दिखाई नहीं दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा : सपा विधायक की गाड़ी बस से टकराई, बाल-बाल बचीं MLA मारिया शाह
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सपा विधायक मारिया शाह सड़क हादसे का शिकार हो गई। गाय को बचाने के चक्कर में विधायक की गाड़ी बस से टकरा गई। गनीमत रही की हादसे में गाड़ी में सवार किसी भी शख्स को गंभीर चोट नहीं लगी। शादी कार्यक्रम से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।
यह पूरा मामला जिले के मसौली थाना क्षेत्र का है। जहां, शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सपा विधायक मारिया शाह अपने पति और बच्चों के साथ बहराइच से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान विधायक के गाड़ी के आगे चल रही बस ने गाय को बचाने के लिए अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जिससे विधायक की गाड़ी बस के पीछे घुस गई।
मसौली पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि सपा विधायक की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
दिल्ली में सर्दी का सितम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; पारा 5 डिग्री नीचे
आम आदमी पार्टी आज दिल्ली में लगाएगी ‘महिला अदालत’, CM आतिशी, केजरीवाल के साथ अखिलेश यादव भी होंगे शामिल
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) आज राजधानी में एक महिला अदालत बनाने जा रही है. उम्मीद है कि इसमें आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal), दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी(Atishi) और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उपस्थित होंगे. आगामी चुनाव को देखते हुए, आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा को घेरने में लगी हुई है और दिल्ली की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाने लगी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में चुनाव नजदीक आते ही पार्टी ने महिला वोटर्स पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया है और हर संभव प्रयास कर रही है, अब पार्टी ने महिला अदालत बनाने का निर्णय लिया है. ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल, दिल्ली में महिला सुरक्षा और बदतर कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाकर, महिलाओं से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे.
दिल्ली सरकार ने कुछ दिन पहले ही ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ भी शुरू करने का ऐलान किया था. इस योजना के तहत 18 से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया गया है, जो बाद में 2,100 रुपये हो जाएगा.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में लगभग 1.53 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें लगभग 70 लाख से अधिक महिला वोटर्स हैं, इसलिए पार्टी का पूरा ध्यान महिला वोटर्स पर है और उनके लिए हर संभव प्रयास कर रही है. साथ ही, आगामी चुनावों को देखते हुए, आम आदमी पार्टी बीजेपी को लगातार घेर रही है और दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाती है. कहा जा रहा है कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल महिलाओं से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे.
केजरीवाल के बाद आतिशी ने भी गृहमंत्री को लिखा पत्र
रविवार को, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, जिसमें राजधानी की कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई थी. फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले, सत्तारूढ़ पार्टी “आप” और भाजपा ने अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के मुद्दे पर एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.
अपने पत्र में, आतिशी ने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर दिल्ली के कई हिस्सों में अवैध रोहिंग्याओं को बसाने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि ये प्रवासी न केवल कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करेंगे, बल्कि “उनकी नौकरियां भी छीन लेंगे” और शहर के सीमित संसाधनों पर भी बोझ डालेंगे.
केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी तरह से तैयार होकर चुनाव लड़ रही है क्योंकि भाजपा गायब है और उनके पास न तो सीएम का चेहरा, न टीम, न योजना और न ही दिल्ली के लिए कोई विजन है. उन्हें सिर्फ एक नारा, नीति और मिशन है: “केजरीवाल हटाओ.” जब आप से पूछते हैं कि पिछले पांच साल में उन्होंने क्या किया, तो वे कहते हैं, “केजरीवाल को बहुत गाली दी.” उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के पास दिल्ली के विकास के लिए एक विजन और योजना है, साथ ही, इसे लागू करने के लिए शिक्षित और अनुभवी कर्मचारियों की एक मजबूत टीम है, जो पिछले दस वर्षों में बहुत कुछ कर चुकी है.
आप ने जारी की चौथी व अंतिम सूची, यहां से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल...
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी व अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में 38 नामों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है।
नई दिल्ली से एक बार फिर अरविंद केजरीवाल मैदान में उतरे हैं। साथ ही, दो सीट पर फेरबदल किया गया है। इसमें कस्तूरबा नगर से मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट कर भाजपा से आप में शामिल हुए रमेश पहलवान को टिकट दिया है। साथ ही, उत्तम नगर से मौजूदा विधायक नरेश बालियान की पत्नी को पोश बालियान को मौका दिया है। इसके अलावा पांच मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार उतारे हैं। 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। यानी 15 फीसदी महिलाओं को जगह दी है। अब आप ने 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था। वहीं, दूसरी सूची में 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में एक नाम की घोषणा की थी।
सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। ओखला से अमानतुल्लाह खान को टिकट मिला है। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को उतारा गया है। ग्रैटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज प्रत्याशी हैं। बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय और तिलक नगर से जरनैल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सत्येन्द्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, मुकेश कुमार अहलावत सुल्तानपुर माजरा से, रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से, सोम दत्त सदर बाजार से चुनाव लडेंगे।
देखें लिस्ट...
सुंदरगढ़ में हाथी का कोहराम, दो बच्चों को कुचला
सुंदरगढ़ जिले के एक गांव में आज सुबह एक दुखद घटना में एक हाथी ने दो नाबालिग बच्चों को उनके घर से खींचकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. यह घटना सुंदरगढ़ के बोनाई क्षेत्र के तमाड़ा वन रेंज के कांतापाली गांव के मुंडासाही इलाके में हुई.
रिपोर्ट के अनुसार, कल रात गांव में एक हाथी घुस आया था, जिसकी वजह से ग्रामीण पूरी रात जागते रहे. आज सुबह तड़के, जंगली हाथी ने मुंडासाही के एक घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जहां 12 साल और 3 साल की दो बच्चियां अपनी मां के साथ सो रही थीं.
हाथी को घर में देखकर मां डर के मारे भाग गईं, लेकिन दोनों बहनें घर के अंदर ही फंसी रह गईं. हाथी ने उन्हें घर से बाहर खींचा और बेरहमी से कुचलकर मार डाला. इसके बाद हाथी ने घर को भी नुकसान पहुंचाया और वहां से चला गया.
घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की.
ओडिशा में ठंड का कहर, 10 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
ओडिशा में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जहां 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. झारसुगुड़ा और राउरकेला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सिमिलिपाल में सबसे कम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
शनिवार रात राज्य के विभिन्न हिस्सों में पारा गिरने से ठंड की स्थिति और गंभीर हो गई. फूलबनी और दरिंगबाड़ी में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अंगुल और क्योंझर में तापमान क्रमशः 9 डिग्री और 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरगढ़ और भवानीपटना में यह 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
राजधानी भुवनेश्वर और कटक के निवासी भी भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं. भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और कटक में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भुवनेश्वर के क्षेत्रीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और कम होने की संभावना है. साफ आसमान के बावजूद ठंड और बढ़ने की उम्मीद है.
इस कड़ाके की ठंड ने राज्यभर में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. भले ही सर्दी ने देर से दस्तक दी हो, लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट आई है, जिससे ठंड ने कुछ ही दिनों में विकराल रूप ले लिया है. गौरतलब है कि मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में इस साल सर्दियों का सबसे कम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को रिकॉर्ड किया गया.
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, दो महिलाओं की मौत
भुवनेश्वर. गंजाम जिले के सुरला रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पार्वती गौड़ा और झुनु गौड़ा के रूप में हुई है, जो पचिका सहायिका महासंघ की सदस्य थीं. वे भुवनेश्वर में महासंघ की रैली में शामिल होने जा रही थीं.
पार्वती और झुनु, दोनों जगन्नाथपुर गांव की निवासी थीं और स्थानीय स्कूल में रसोई सहायिका के रूप में काम करती थीं. रविवार सुबह उन्होंने पलासा-कटक डेमू ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अफरा-तफरी में दोनों गिर गईं. एक महिला ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी, जबकि दूसरी उसे बचाने की कोशिश में गिर गई. दुर्भाग्यवश, ट्रेन से कटकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है.
बापू परीक्षा केंद्र पर हंगामा करने वालों की पहचान में जुटी बिहार पुलिस
पटना: राजधानी पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को आयोजित बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान जिस तरह से अभ्यर्थियों ने हंगामा और प्रदर्शन किया. इसको लेकर अब पटना पुलिस 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पुलिस परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा करने वाले अभ्यर्थियों की पहचान में जुटी हुई है.
बेगूसराय में तेजस्वी यादव पर विजय सिन्हा का तंज, बोले- ‘लालू को 15 साल मौका मिला, कोई वादा नहीं निभा पाए’
बेगूसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे. इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान वन नेशन और वन इलेक्शन के पक्ष में बोलते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव क्या जानेंगे वन नेशन और वन इलेक्शन किया है. वह बड़े विद्वान आदमी है.
‘परिवारवाद खत्म कर अच्छी चीज में सोचना चाहिए’
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पर संकट, राजेंद्र समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित 12 लोगों पर झुंझुनू जिले की कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला खनन क्षेत्र में घुसकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ करने और धमकी देने के आरोप में दर्ज किया गया है।
घर से बाहर मत निकलना! पड़ रही है हड्डियों को गला देने वाली ठंड, पारा लुढ़कर पहुंचा 3 डिग्री, 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट…
लखनऊ. यूपी में अब ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा. शाम होते-होते पारा गिरने लगता है. कई जिलों में न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री तक जा पहुंच गया है. अयोध्या में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर में भीषण सर्दी पड़ने वाली है. 12 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कई जिले कोहरे की चादर से ढ़के दिखाई देते हैं. ऐसे में कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.
डबल इंजन सरकार में UP का ऐसा हाल? खोखले साबित हो रहे बेटियों के सुरक्षा के दावे, स्कूल जा रही किशोरी की मनचले ने गला रेतकर की हत्या, फिर…
बलरामपुर. ‘हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और’ ये कहावत भाजपा सरकार पर बिल्कुल सटिक बैठती है. भाजपा की डबल इंजन सरकार ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देते थकती नहीं है. सीएम योगी महिलाओं और बेटियों के सुरक्षा के लाख दावे करते हैं, लेकिन ये सारे दावे हवा-हवाई और खोखले साबित हो रहे हैं. इनका वास्तविकता से कोई वास्ता नहीं है. अगर इन दावों का बेटियों की सुरक्षा से कोई लेना-देना होता तो प्रदेश में बेटियों के खिलाफ हो रहे क्राइम के ग्राफ में बढ़ोत्तरी नहीं होती. हर रोज प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के साथ अप्रीय घटनाएं घट रही है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने 16 साल की किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद किशोरी की लाश को लेकर गांव भी पहुंचा.
बता दें कि पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के समदा लोनियनपुरवा गांव का है. जहां रोज की तरह मधु नाम की लड़की साइकिल से स्कूल जा रही थी. किशोरी घर से 300 मीटर दूर ही पहुंची थी कि पड़ोस में रहने वाले धर्मपाल चौहान ने उसे रोक लिया. उसके बाद चाकू से उसका गला रेत दिया. उसके बाद सनकी युवक उसकी लाश कंधे पर रखकर गांव पहुंचा. जिसे देख सभी दंग रह गए. जिसके बाद परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार, धर्मपाल चौहान किशोरी से एकतरफा प्यार करता था. 1 साल पहले उसने किशोरी को बीच सड़क पर रोककर गंदी हरकत की थी. जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की थी. जिसके बाद गांव वालों ने सुलह करा दिया था. वहीं किशोरी के परिजन उसे आए दिन हड़काते थे. इसी बात से नाराज शख्स ने किशोरी को मौत की नींद सुला दी. पुलिस ने किशोरी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.
निकले जिंदा, लौटे ‘मुर्दा’: 3 दोस्तों को अज्ञान वाहन ने रौंदा, तीनों ने तोड़ा दम, जानिए दिल दहला देने वाली घटना…
संभल. 3 बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.
बता दें कि पूरी घटना बिलारी सिरसी मार्ग पर घटी है. जहां संजय, बंटी और शनि नाम तीन युवक बाइक से कही जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. हादसे में तीनों की मौके पर जान चली गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर ही इकट्ठा हो गए. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को जिला अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों की पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी. उसके बाद तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
अब उठेगा अतुल सुभाष की मौत के राज से पर्दा! पत्नी निकिता, सास और साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए तीनों कहां से पकड़ाए…
प्रयागराज. AI इंजीनियर अतुल सुभाष (Atul Subhash) ने पत्नी निकिता सिंघानिया (Nikita Singhania), ससुराल वालों और जज को अपनी मौत का जिम्मेदार बताकर बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद अतुल सुभाष की पत्नी निकिता, सास निशा और साला अनुराग फरार चल रहा था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पत्नी निकिता को गुरुग्राम से और उसकी मां और भाई को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है.
बता दें कि AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने डेढ घंटे का वीडियो और 40 पेज का सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी थी. वहीं जब पुलिस उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो कमरे की दीवार पर लिखा था-JUSTICE IS DUE.. मतलब न्याय अभी बाकी है. अतुल सुभाष कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मराठाहल्ली में रहता था.
5 साल पहले हुई थी शादी
अतुल सुभाष की शादी जौनपुर की निकिता से 5 साल पहले हुई थी. कुछ दिन तो सबकुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद निकिता उसे छोड़कर अपने मायके लौट गई. उसके बाद उसने अपने पति अतुल सुभाष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा समेत तमाम धाराओं के कई मुकदमे दर्ज कराए. इस दौरान कोर्ट में 120 तारीखें लगीं और 40 तारीखों पर अतुल बेंगलुरु से जौनपुर पहुंचा.
जज ने मांगी थी रिश्वत
वहीं मामला जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक के पास पहुंचा. जहां जज ने केस निपटाने के लिए 5 लाख की रिश्वत मांगी. जब युवक ने रिश्वत देने से इंकार किया तो जज रीता कौशिक ने उस पर 3 करोड़ रुपए की एलिमनी देने का भी दबाव बनाया. उसके बाद भी अतुल ने पैसे नहीं दिए तो जज रीता कौशिक ने पक्षपाती फैसला सुनाते हुए खिलाफ हर महीने 80 हजार रुपए मेंटिनेंस देने का आदेश जारी कर दिया. इन्हीं सब चीजों को लेकर वह डिप्रेशन में था. जिसके बाद उसने इन चीजों से मुक्ति पाने के लिए मौत का रास्ता चुनना सही समझा.
क्या लिखा 40 पेज के सुसाइड नोट में…
मौत से पहले AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने 40 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा. जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, साले अनुराग सिंघानिया उर्फ पीयूष और चचेरे ससुर सुशील सिंघानिया को दोषी ठहराते हुए लिखा- “मेरा नाम अतुल सुभाष है. बेंगलुरु में रहता हूं और आज मैं सुसाइड कमिट करने जा रहा हूं.. कोर्ट के बाहर किसी गटर में बहा देना मेरी अस्थियों को. मेरे मरे हुए शरीर के आसपास मेरी पत्नी और उसके परिवार का कोई नहीं आना चाहिए. मेरा अस्थि विसर्जन तब तक नहीं होना चाहिए, जब तक मेरे हर आरोपी को सजा नहीं मिलती. इतने सारे एविडेंस.. सब कुछ होने के बाद भी अगर कोर्ट जज और बाकी के आरोपियों को सजा नहीं देती है तो मेरी अस्थियां वहीं कोर्ट के बाहर किसी गटर में बहा देनी चाहिए, ताकि मैं जान जाऊं कि इस देश में क्या वैल्यू है एक लाइफ की..”
मौत से पहले बनाया आखिरी VIDEO
अतुल सुभाष ने मौत से पहले एक डेढ़ घंटे का वीडियो भी बनाया था. जिसमें वह कहता सुना जा रहा है कि वह सुसाइड करने को मजबूर है. उसे इस स्थिति पर लाकर छोड़ा गया है कि उसके पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है. इस दौरान उसने अपनी मौत का जिम्मेदार जौनपुर फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज रीता कौशिक, पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया उर्फ पीयूष सिंघानिया और पत्नी के चाचा सुशील सिंघानिया को बताया.
इतना ही डेढ़ घंटे के वीडियो में उसने ये भी कहा कि खुद को खत्म कर लेना ही बेस्ट है, क्योंकि मैं जो पैसा कमा रहा हूं उसी से अपने दुश्मन को बलवान बना रहा हूं. मेरा पैसा मुझे ही बर्बाद करने के लिए इस्तेमाल हो रहा है. मेरे ही टैक्स के पैसे से ये पुलिस, ये कोर्ट, ये सिस्टम मुझे और मेरी फैमिली और बाकी लोगों को भी हैरेस करेगा. तो जो सप्लाई है वैल्यू का, उसी को खत्म कर देना चाहिए.
पति-पत्नी, वो और खूनीखेलः पड़ोसी के साथ मिलकर बीवी ने हसबेंड को सुलाई मौत की नींद, जानिए कब और कैसे दिया वारदात को अंजाम…
शाहजहांपुर. रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर पति को ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि पूरा मामला खुटार थाना क्षेत्र के तह खुर्द कला गांव का है. जहां यूनुस और उसकी पत्नी शमीम बानो घर में सो रहे थे. इसी दौरान पड़ोसी उनके घर पहुंचा. उसके बाद शमीम बानो और मनोस ने यूनुस के सिर पर ईंटों से कई वार किए. हमले में युनूस की मौत हो गई.
वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया गया है. यूनुस के भाई की शिकायत पर बानो और मनोस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. दोनों ने वारदात को क्यों अंजाम दिया है, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है.
जब हंस पड़ी डिम्पल यादवः संसद में पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि Dimple Yadav और अखिलेश यादव लगे मंद-मंद मुस्काने
भारत के संविधान (Constitution) की 75वीं वर्षगांठ पर संसद में ‘संविधान पर चर्चा’ (Discussion on the Constitution) हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दूसरे दिन (14 दिसंबर) लोकसभा में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर जुबानी हमले किए। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जो लोगों को गुदगुदा (हंसा) गया। डिम्पल यादव संसद में पीएम मोदी की बात सुनकर हंस पड़ी। वहीं सपा मुखिया भी प्रधानमंत्री की बात सुनकर मंद-मंद मुस्काने लगे। प्रधानमंत्री की बात पर डिम्पल यादव और अखिलेश यादव (akhilesh yadav) के हंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
दरअसल पीएम मोदी ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए आपातकाल की घटना को याद करते हुए कहा कि यहां भी कई ऐसे दल बैठे हुए हैं जिनके मुखिया भी जेल में हुआ करते थे. ये उनकी मजबूरी है कि वो वहां जाकर बैठे हुए हैं। उनको भी जेलों में ठूस दिया गया था। पीएम मोदी के इस बयान के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ अवधेश प्रसाद भी हंसते हुए नजर आए। उनकी मुस्कुराहट कुछ संदेश दे रही थी। हालांकि किसी ने इस दौरान कुछ नहीं कहा
आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि विपक्षी दल के माथे से यह कलंक कभी नहीं मिट सकेगा। इस परिवार ने हर स्तर पर संविधान को चुनौती दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में ‘संविधान के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा का जवाब देते हुए आपातकाल का उल्लेख किया और कहा, “दुनिया में जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी तो कांग्रेस के माथे से कभी यह कलंक मिट नहीं सकेगा क्योंकि लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। भारतीय संविधान निर्माताओं की तपस्या को मिट्टी में मिलाने की कोशिश की गई थी।
आर्टिकल-370 देश की एकता में रुकावट बना हुआ था, इसलिए हमने जमीन में गाड़ दिया
आर्टिकल 370 (Article 370) पर पीएम मोदी (Pm Modi) ने कहा कि, हम विविधता को celebrate करते हैं लेकिन गुलामी की मानसिकता में पले-बढ़े लोग विविधता में विरोधाभास ढूंढते रहे। ऐसे लोग विविधता में ऐसे जहरीले बीज बोने के प्रयास करते रहे जिससे एकता को चोट पहुंचे। आर्टिकल 370 देश की एकता में रुकावट बना हुआ था, इसलिए धारा 370 को हमने जमीन में गाड़ दिया. देश की एकता हमारी प्राथमिकता है।
कांग्रेस ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और अपनी मनमानी करने के लिए संविधान के मूल भाव को दरकिनार किया। उन्होंने बताया कि संविधान सभा में जो काम नहीं करवा पाए, उसे बाद में पीछे से किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी कि अगर संविधान हमारे रास्ते में आए तो हर हाल में उसमें परिवर्तन करना चाहिए। उन्होंने 1951 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय एक पाप किया गया, जब राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने चेतावनी दी थी कि यह गलत हो रहा है. स्पीकर ने भी कहा था कि यह गलत कर रहे हो। पीएम मोदी ने कहा कि यह घटना बताती है कि कांग्रेस ने किस तरह संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन किया।