छत्तीसगढ़ / बालोद
4 अगस्त को बैठक
बालोद, ।भारत सरकार, गृह मंत्रालय, जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका हेतु ग्राम एवं नगर निर्देशिका के आंकड़ों के संकलन एवं संचन का कार्य जिले में चार्ज स्तर पर 01 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि इस कार्य के सुचारू संचालन और समन्वय के संबंध में संयुक्त जिला कार्यालय के ऑडिटोरियम कक्ष में 04 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधितों को निर्धारित समय पर आवश्यक जानकारियों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
2 अगस्त को जिलेभर के युवाओं को दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ
बालोद, ।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत संयुक्त तत्वावधान में 02 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’नशामुक्ति युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जिले के युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश के लगभग 10 हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 01 करोड़ से अधिक युवाओं की सहभागिता का लक्ष्य है। यह अभियान प्रत्येक रविवार को आगामी 100 सप्ताह तक चलेगा। इसी क्रम में जिला प्रशासन बालोद द्वारा जिले के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल अकादमियों, एनएसएस, एनसीसी वालिंयटियर, युवा, कस्बों, नशा मुक्ति केन्द्रों एवं युवा संगठनों में 02 अगस्त 2026 को ’नशामुक्ति युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के शुभारंभ अवसर पर युवाओं को ’नशामुक्ति संकल्प’ दिलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जिले के इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन
बालोद, । मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जिले के इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला परियोजना लाईलवीहुड काॅलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले के इच्छुक हितग्राहियों के लिए फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट, सिक्यूरिटी गार्ड, सोलर पैनल इंस्टालर (सूर्य मित्र) एवं मोबाईल फोन हार्डवेयर रिपेयरिंग संकाय के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि इच्छुक हितग्राही जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में कार्यालयीन समय में समस्त शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, जाति, निवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
बालोद में सामान्य से 22.7% अधिक बारिश: किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन प्रभावित
बालोद । जिले में इस वर्ष मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश से जहां खेतों में हरियाली लौट आई है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं कई इलाकों में जलभराव और बाधित आवागमन लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। जिले में अब तक सामान्य से 22.7 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
खेती-किसानी को मिली रफ्तार
पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है। इससे धान की रोपाई समेत कृषि कार्यों ने गति पकड़ ली है। किसान इसे अच्छी फसल का संकेत मानते हुए राहत महसूस कर रहे हैं।
सियादेवी मंदिर का संपर्क प्रभावित
लगातार बारिश के कारण जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सियादेवी मंदिर के पहुंच मार्ग पर बने पुल के ऊपर करीब डेढ़ फीट पानी बह रहा है। तेज बहाव के चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो गई है।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शाम तक 15 से अधिक वाहन मंदिर परिसर में फंसे रहे। वहीं पुल निर्माण के लिए रखी गई रेत और गिट्टी भी तेज बहाव में बह गई, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है।
शहर में जलभराव, ड्रेनेज व्यवस्था पर उठे सवाल
भारी बारिश के चलते बालोद नगर पालिका का ड्रेनेज सिस्टम भी जवाब देता नजर आया। शहर के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा।
प्रशासन ने जारी की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे उफनते नदी-नालों और जलमग्न पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
लगातार बारिश ने जहां किसानों के लिए राहत और अच्छी फसल की उम्मीद जगाई है, वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव, यातायात बाधित होने और धार्मिक स्थलों तक पहुंच में कठिनाइयों ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है।
बालोद जिले में 30 जुलाई को आयोजित होगा वृहद वृक्षारोपण महाअभियान
प्रशासनिक अमले के साथ-साथ तैयारी में जुटे महतारी वंदन योजना के हितग्राही एवं आम नागरिकगण
वनमण्डलाधिकारी सहित महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा महिलाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाने की अपील की
बालोद । मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बालोद जिले के इतिहास में शीघ्र ही एक और नई उपलब्धि जुड़ने वाली है। बालोद जिले के नागरिकों के द्वारा जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाते हुए गुरूवार 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर एक साथ पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य मे अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं जिलेे के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिले में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाएं एवं समाज के सभी वर्गों के द्वारा एक साथ वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशासनिक अमले के साथ-साथ महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों तथा अन्य महिलाओं के अलावा आम नागरिकगण पूरे मनोयोग से जुड़ रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार वन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा 30 जुलाई को पौधरोपण के कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने वाले लोगों के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालयों में समुचित मात्रा में पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालयों से पौधा प्राप्त कर आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पौधरोपण करने वाले सभी लोगों को पौधे वितरित किया जा रहा है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी लोगों के द्वारा 30 जुलाई को सुबह 11 बजे अपने घरों, बाड़ियों, खेत-खलिहानों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर पौध रोपण करने हेतु गड्ढे आदि की खुदाई कार्य भी प्रारंभ कर दी गई है। इसके अलावा महिलाओं एवं महिलाओं एवं ग्रामीणों को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में पौधरोपण के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूकता रैली निकालकर एवं अन्य सभी माध्यमों से उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के चिखलाकसा परियोजना के ग्राम पथराटोला एवं अन्य ग्रामों में महिलाओं के द्वारा जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं एवं ग्रामीणों को 30 जुलाई को पौधरोपण के लिए पे्र्ररित किया गया।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार 30 जुलाई को आयोजित इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी कड़ी में वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल सहित जिले के महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा अन्य महिलाओं ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बालोद जिला प्रशासन के इस अभिनव प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा समाज के सभी वर्गो के लोगों से गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे ’एक पेड़ महतारी (मां)’ के नाम से अपने घर, गांवों, बाड़ी, खेतों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर अनिवार्य रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील है। वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप बालोद जिला प्रशासन द्वारा बालोद जिले में जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’कार्यक्रम के अंतर्गत जल संचयन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया है। उन्होंने जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित सभी हितग्राहियों के अलावा अन्य महिलाओं एवं संपूर्ण जिलेवासियों से गुरूवार 30 जुलाई को अपने घर, बाड़ी, खेत-खलिहान एवं शासकीय भूमि, आंगनबाड़ी, पंचायत, भवन आदि अन्य स्थानों पर ’एक पेड़ अपने मां के’ नाम पर या अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के नाम पर अनिवार्य रूप से लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की। वनमण्डलाधिकारी श्री अग्रवाल ने सभी जिले वासियों को पौधरोपण के पश्चात् फोटो सेल्फी लिंक पर अपलोड कर फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया गया आपका छोटा से कदम आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनेगा। इसी तरह इस अभियान की सराहना करते हुए डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम धोबेदण्ड के महतारी वंदन योजना के लाभान्वित हितग्राही श्रीमती सरिता ठाकुर ने जिला प्रशासन के इस प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि वे जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए पौधे को अपने घर के बाड़ी में रोपण करने के लिए ले जा रही हैं। श्रीमती सरिता ठाकुर ने कहा कि वे इस पौधे का देखभाल अपने बच्चे की तरह करेंगी। उन्होंने संपूर्ण जिलेवासियों से पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आयोजित इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए गुरूवार 30 जुलाई को अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने को कहा। इसी तरह जिला प्रशासन की इस अभियान की सराहना ग्राम धोबा निवासी श्रीमती मंजू साहू ने की है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें जिला प्रशासन द्वारा 30 जुलाई को पौधरोपण करने हेतु पौधा प्रदान किया गया है। श्रीमती मंजू साहू ने कहा कि जिस तरह से वे अपने बच्चों का पालन-पोषण की है इसी तरह इस पौधे का देखभाल सुनिश्चित करेंगी। इसी तरह जिला प्रशासन के इस महाअभियान के फलस्वरूप 30 जुलाई को उन्हें पौधरोपण का अवसर प्राप्त होने पर ग्राम धोबा की विद्यार्थी कुमारी रोशनी साहू बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि वे 30 जुलाई को अपने मां के नाम से पौधरोपण कर इसका पूरा मनोयोग से देखभाल करेंगी। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड की ग्राम ढोर्रीठेमा की नन्हीं बालिका संस्कृति कोसमा ने भी जिला प्रशासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 30 जुलाई को अपने मां के नाम से अनिवार्य रूप से पौधरोपण की बात कही है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों एवं अन्य महिलाओं तथा ग्रामीणों में भी 30 जुलाई को जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाते हुए 30 जुलाई को अनिवार्य रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने बात कही है।
पौधरोपण के बाद सेल्फी लेकर अपलोड करें और पाएं फोटोयुक्त सर्टिफिकेट
बालोद,। बालोद जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गुरूवार 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर पौधरोपण के इस महाअभियान को चिरस्मरणीय बनाए रखने हेतु इस अवसर पर पौधरोपण करने वाले लोगों को फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत गुरूवार 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधरोपण करने के पश्चात् रोपे गए पौधे के साथ फोटो या सेल्फी लेकर लिंक wcdbalod.com पर अपलोड करने पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें फोटोयुक्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। जिससे कि पर्यावरण के सरंक्षण एवं संवर्धन हेतु जिले में शुरू किए गए इस महाअभियान में उनका योगदान चिरस्मरणीय बना रहे।
उल्लेखीनय है कि 30 जुलाई को वृहद वृक्षारापेण अभियान अंतर्गत पौधरोपण करने के पश्चात् आप अपनी फोटो लेकर वेबसाईट wcdbalod.com पर जाकर अपना नाम दर्ज करेंगे। जिसके पश्चात् ब्लॉक का चयन कर अपना ग्राम चयन करेंगे। इसके पश्चात् अपनी फोटो अपलोड कर ’प्रमाण पत्र बनाए’ पर चयन करते ही अपना फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
बालोद जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित हो स्वतंत्रता दिवस समारोह: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का बालोद जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। श्रीमती मिश्रा ने जिला मुख्यालय बालोद के अलावा जिले के सभी विकासखण्ड एवं अन्य सभी स्थानों पर कार्यक्रम के गरिमा के अनुरूप बेहतर कार्यक्रम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में गुरूवार 30 जुलाई को आयोजित होने वाली वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य महिलाओं एवं सभी वर्गों के लोगों के द्वारा ’एक पेड़ महतारी (मां) के नाम’ से पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए ’एक पेड़ महतारी (मां) के नाम’ से पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित कर इस अभियान को सफल बनाने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर सहित संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से जुड़े तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को उनके विभाग से जुड़े दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण के पश्चात जिला मुख्यालय बालोद में सुबह 09 बजे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की भी समीक्षा की। उन्होंने आयोजन के दौरान संस्कृति और देशभक्तिपूर्ण, सभ्य, शालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी-कर्मचारियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले के विभिन्न विभागों को सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के शत प्रतिशत निराकरण किए जाने पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। बैठक में उन्होंने जिले में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का विशेष प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 10 बजे अपने-अपने कार्यालय स्थल में पहुँचने के बाद अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इसका शत प्रतिशत पालन नही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस मौके पर उन्होंने जिले में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में खाद, बीज की भण्डारण एवं उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कृषि, सहकारिता, बीज विकास निगम एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके जिले के शत प्रतिशत बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु टीकाकरण के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने टीबी उन्मुलन के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने जिले में अब तक किए गए कुल सैम्पल जांच एवं अन्य कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को पूर्णतः स्वस्थ बनाने हेतु अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बालोद जिले में 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर एक साथ वृहद वृक्षारोपण का जुड़ेगा नया कीर्तिमान
अभियान को सफल बनाने हेतु युद्ध स्तर पर तैयारियां, जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनों सहित सभी वर्गों के लोगों ने की अभियान की सराहना
बालोद । बालोद जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के फलस्वरूप बालोद जिले में 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर एक साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान का नया कीर्तिमान जुड़ने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं जिलेे के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिले में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाएं एवं समाज के सभी वर्गों के द्वारा एक साथ वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। बालोद जिले में एक साथ वृहद वृक्षारोपण के इस इस महत्वपूर्ण अभियान के साथ-साथ जिले को मिल रहे निरंतर उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और कड़ी जुड़ने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में पर्यावरण भयावह संकट को दृष्टिगत रखते हुए समय रहते सचेत होकर उसके रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने हेतु बालोद जिला प्रशासन की इस अभिनव प्रयासों की जिले के जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्ध लोगों, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों सहित सभी वर्गों के लोगों ने इस महत्वपूर्ण अभियान की भूरी-भूरी सराहना की है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों से महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों से पौधे प्राप्त करने के पश्चात महतारी वंदन योजना से लाभान्वित एवं अन्य सभी महिलाओं द्वारा भी अपने घरों, बाड़ियों, खेत-खलिहानों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर गड्ढों की खुदाई एवं अन्य सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।
जिला प्रशासन की इस अभिनव एवं महत्वपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुए संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने सभी जिले वासियों से अपने घरों एवं बाड़ियों, खेत-खलिहानों तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है। छत्तीसगढ़ राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया ने जिला प्रशासन के वृहद वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने संपूर्ण जिले वासियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कैच र रैन अभियान के अंतर्गत जल संचयन के लक्ष्य में वृद्धि करने अनिवार्य रूप से पौधरोपण के संरक्षण एवं संवर्धन में अपने अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बालोद जिला प्रशासन की इस वृहद वृक्षारोपण की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाओं एवं सभी जिले वासियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर जल संचयन के लक्ष्य में वृद्धि करने हेतु अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने की अपील की है। इसी तरह जिला प्रशासन की इस अभियान की सराहना समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ-साथ महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने भी की है। इस अभियान की सराहना करते हुए महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बालोद विकासखण्ड के ग्राम चिरईगोड़ी निवासी श्रीमती फेकन बाई एवं श्रीमती कला बाई ने बालोद जिला प्रशासन द्वारा महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत को उनके जैसे महतारी वंदन योजना से लाभान्वित पूरे प्रदेश के अनेक हितग्राहियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया। इस अवसर पर उन्होंने बालोद जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाओं को भी 30 जुलाई को सुबह 11 बजे अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने की अपील की है। इसी तरह जिला प्रशासन की इस महत्वपूर्ण अभियान की सराहना जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राही श्रीमती दीपा बाई ने भी की है। उन्होंने कहा कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से इस योजना से लाभान्वित हम महिलाओं को पौधरोपण करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इससे हम सभी महिलाएं अत्यंत गौरवान्वित एवं सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी महिलाओं से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण के कार्य में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने को कहा हैै। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला निवासी श्रीमती पूर्णिमा साहू ने भी जिला प्रशासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के नाम को शामिल करने पर प्रसन्न्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे हम सभी महिलाएं अत्यंत प्रसन्नचित एवं उत्साहित होकर गौरव का अनुभव कर रहे हैं। श्रीमती पूर्णिमा बाई ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के सभी हितग्राहियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन तथा बालोद जिले को स्वच्छ, संुदर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
वृहद वृक्षारोपण के अवसर पर पौधरोपण के पश्चात् फोटो लेकर फोटो सेल्फी लिंक में अपलोड करने पर प्राप्त कर सकते हैं फोटोयुक्त सर्टिफिकेट
बालोद । बालोद जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गुरूवार 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर पौधरोपण के इस महाअभियान को चिरस्मरणीय बनाए रखने हेतु इस अवसर पर पौधरोपण करने वाले लोगों को फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत गुरूवार 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधरोपण करने के पश्चात् रोपे गए पौधे के साथ फोटो या सेल्फी लेकर लिंक wcdbalod.com पर अपलोड करने पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें फोटोयुक्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। जिससे कि पर्यावरण के सरंक्षण एवं संवर्धन हेतु जिले में शुरू किए गए इस महाअभियान में उनका योगदान चिरस्मरणीय बना रहे। उल्लेखीनय है कि 30 जुलाई को वृहद वृक्षारापेण अभियान अंतर्गत पौधरोपण करने के पश्चात् आप अपनी फोटो लेकर वेबसाईट wcdbalod.com पर जाकर अपना नाम दर्ज करेंगे। जिसके पश्चात् ब्लॉक का चयन कर अपना ग्राम चयन करेंगे। इसके पश्चात् अपनी फोटो अपलोड कर ’प्रमाण पत्र बनाए’ पर चयन करते ही अपना फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिला जनआंदोलन का स्वरूप, महिलाओं और विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और शासकीय योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
राज्य में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं, किशोरियों और विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर और बालोद जिले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, बाल संरक्षण, वित्तीय साक्षरता तथा शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर समाज में जागरूकता का संदेश दिया गया।
सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के चेन्द्रा में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, मासिक धर्म स्वच्छता, बाल विवाह के दुष्परिणाम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी गई। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा वित्तीय साक्षरता से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए लॉवलीहुड कॉलेज में संचालित सिलाई, बुनाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षणों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं बालोद जिले के पीएम श्री शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुंडरदेही में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, बाल अधिकार तथा संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 110 विद्यार्थियों ने भाग लेकर बाल सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी प्राप्त की।
राज्य सरकार द्वारा संचालित ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक भेदभाव और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए समाज में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना भी इन अभियानों का प्रमुख उद्देश्य है।
बालोद जिला प्रशासन का महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान 30 जुलाई को
इस अभियान की जनप्रतिनिधियों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने इस अभिनव एवं वृहद अभियान की सराहना की
बालोद, ।बालोद जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में खास बात यह है कि 30 जुलाई को आयोजित इस विराट एवं वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ-साथ महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार महिलाएं भी पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों के द्वारा वृहद पैमाने पर पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अपनी उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभिनव एवं वृहद महाअभियान की सराहना महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने की है। उन्होंने बालोद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण अभियान की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इस कार्य को अत्यंत लोक हितैषी एवं दूरगामी कार्य बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन का यह कार्य पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की इस अभियान की सराहना गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पद्मश्री शमशाद बेगम, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार अरमान अश्क सहित अन्य गणमान्य एवं प्रभुत्व लोगों के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों ने की है।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने इस अभियान को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से अभिनव एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार 30 जुलाई को आयोजित वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने केन्द्र एवं राज्य शासन के मंशानुरूप बालोद जिला प्रशासन के इस अभियान को अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं दूरगामी बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। श्रीमती चंद्राकर ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के सभी हितग्राहियों के अलावा समाज के सभी वर्गों के लोगों को 30 जुलाई को आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के कार्य में अपनी बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन की इस महत्वपूर्ण कार्य की सराहना जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने भी की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। श्री जैन ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के सभी हितग्राहियों के अलावा संपूर्ण जिलेवासियों से बालोद जिले में गुरूवार 30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान अपने घर, खेत, बाड़ी, स्कूल, आंगनबाड़ी एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण कर इस पुनीत एवं जनहित के कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप बालोद जिले में आयोजित इस महत्वपूर्ण अभियान की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में खास बात यह है कि इस दौरान महतारी वंदन वृक्षारोपण महाभियान का भी आयोजन किया जाएगा, जो कि बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के सभी हितग्राहियों के अलावा संपूर्ण जिले वासियों से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है।
'महतारी वंदन वृक्षारोपण' को भव्य बनाने जुटा प्रशासन, आंगनबाड़ियों के ज़रिए महिलाओं तक पहुँच रहे पौधे
बालोद । बालोद जिला प्रशासन द्वारा 30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पहली बार आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु वन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित सभी संबंधित विभागों के द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले में 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाओं की पौधरोपण के पुनीत कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से उन्हें पौधा वितरित किया जा रहा है।
ज्ञातव्य हो कि कलेक्टर के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के अलावा 30 जुलाई को पौधरोपण करने के इच्छुक अन्य महिलाओं के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के कार्यकर्ताओं का पौधा वितरित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायतों से पौधा प्राप्त कर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा 30 जुलाई को पौधरोपण करने वाले सभी महिलाओं को पौध वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। देश एवं प्रदेश में पहली बार आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के इस अभिनव इन महत्वपूर्ण अभियान को लेकर जिले के महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला प्रशासन के इस वृहद एवं महती अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक पौधरोपण करने हेतु महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा अन्य सभी महिलाओं ने अपने घरों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर इसकी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी है।
बालोद में 'महतारी वंदन वृक्षारोपण' : 30 जुलाई को सजेगी हरियाली, तैयारियों में जुटीं योजना की लाभार्थी महिलाएँ
बालोद । बालोद जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार 30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 02 लाख 45 हजार महिलाओं के अलावा अन्य सभी महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों के द्वारा अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में आयोजित इस महाभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगी। जिले के जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस पुनीत एवं महत्वपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा समाज के सभी वर्ग के लोगों से 30 जुलाई को आयोजित वृक्षारोपण अभियान के दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की है।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण एवं संर्वधन करना हम सबकी प्राथमिक जवाबदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलशक्ति अभियान कार्यक्रम ’कैच द रैन’ के अंतर्गत वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर जल संचयन का जो लक्ष्य हमें दिया है। उसे पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उन्होंने जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के लगभग 02 लाख 45 हजार महिलाओं से गुरूवार 30 जुलाई को एक पेड़ महतारी मां के नाम से अनिवार्य रूप से पौध रोपण करने को कहा है। बालोद जिला प्रशासन के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बालोद जिले के लगभग 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों को गुरूवार 30 जुलाई को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान ’एक पेड़ मां के नाम’ से पौधरोपण कर रोपे गए पौधों की समुचित देखभाल करने की अपील की है।
इसी तरह नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने भी बालोद जिला प्रशासन द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान की सराहना की है। सोनी ने कहा कि गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का एक हिस्सा है। इस अवसर पर उन्होंने जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा जिले के सभी मातृ शक्तियों एवं बालिकाओं से भी जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु चलाए जा रहे इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। इसी तरह जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं बालोद नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव ने इस अभियान की सराहना करते हुए जिले के सभी मातृ शक्तियों से अपने घर, बाड़ी एवं अपने खेत के आसपास के शासकीय भूमि, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन पर अपने मां के नाम पर या अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के नाम पर अनिवार्य रूप से पौधा लगाकर उनकी समुचित सुरक्षा लेने को कहा है।
यादव ने कहा कि आपका छोटा सा प्रयास पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनेगा। उल्लेखनीय है कि इस दौरान पौधरोपण हेतु सभी पौधे जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क आपके पंचायतों तक पहुँचाकर वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही पौधरोपण के दौरान पौधों के साथ अपनी फोटो सेल्फी लिंक पर अगर आप अपलोड किए जाने पर संबंधित व्यक्ति को पर्यावरण की संरक्षण में किए गए योगदानों के लिए एक प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा।
महतारी वंदन वृक्षारोपण' को भव्य बनाने जुटा प्रशासन, आंगनबाड़ियों के ज़रिए महिलाओं तक पहुँच रहे पौधे
बालोद । बालोद जिला प्रशासन द्वारा 30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पहली बार आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु वन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित सभी संबंधित विभागों के द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले में 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाओं की पौधरोपण के पुनीत कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से उन्हें पौधा वितरित किया जा रहा है।
ज्ञातव्य हो कि कलेक्टर के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के अलावा 30 जुलाई को पौधरोपण करने के इच्छुक अन्य महिलाओं के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के कार्यकर्ताओं का पौधा वितरित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायतों से पौधा प्राप्त कर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा 30 जुलाई को पौधरोपण करने वाले सभी महिलाओं को पौध वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। देश एवं प्रदेश में पहली बार आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के इस अभिनव इन महत्वपूर्ण अभियान को लेकर जिले के महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला प्रशासन के इस वृहद एवं महती अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक पौधरोपण करने हेतु महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा अन्य सभी महिलाओं ने अपने घरों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर इसकी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी है।
कलेक्टर ने भेजामैदानी में वीबी जी राम जी के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
कार्यक्रम की सराहना करते हुए रोपे गए पौधों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा
बालोद । भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 01 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू ’विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत आज जनपद पंचायत गुरूर के ग्राम पंचायत भेजामैदानी में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को रोपे गए पौधों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को विकास कार्यों के संबंध में आवेदन भी सौंपा। कलेक्टर ने ग्रामीणों के मांगों का प्राथमिकता के साथ पूरा करने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान योजना के तहत प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि भेजामैदानी के इस कार्यस्थल पर पूर्व में 05 एकड़ जमीन पर वृक्षारोपण किया गया था, जिसमें वर्तमान में 760 पौधे जीवित हैं। उल्लेखनीय है कि भेजामैदानी में कुल 554 पौधे रोपे जाएंगे। इन पौधों में मुख्य रूप से आम, अमरूद, जामुन, कटहल सहित अन्य फलदार व उपयोगी पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर एसडीएम आरके सोनकर, जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पन्नालाल धु्रव, जनपद सदस्य श्रीमती कौशल्या चंद्रवंशी, सरपंच श्रीमती रूद्राणी नेताम सहित पंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
बाल कल्याण समिति बालोद की अनूठी पहल
01 वर्ष पूर्व मिले भटके हुए बालक का धीवर परिवार बिलासपुर में हुआ सफल फॉस्टर केयर प्लेसमेंट
बालोद । कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अंतर्गत प्रक्रियाओं को पूर्ण कर बालक समीर (बदला हुआ नाम) के पुर्नवास का आदेश (फॉस्टर केयर प्लेसमेंट) बिलासपुर जिले के रतनपुर के धीवर परिवार को अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने बालक और उसके भावी परिवार को शुभकामनाएँ एवं आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल सुरक्षित एवं स्नेहपूर्ण भविष्य की कामना की।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा ने बताया कि विगत 01 वर्ष पूर्व समीर नाम का 09 वर्षीय बालक (बदला हुआ नाम) बालोद जिले के रेल्वे स्टेशन पर भटकता हुआ पाया गया। जिसे रेलवे पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति जिला बालोद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा तत्काल कानूनी प्रावधान अनुसार बालक के परिजनों को ढूंढने हेतु प्रयास किया गया। इस संबंध में राष्ट्रीय समाचार पत्र पत्रिकाओं में ज्ञापन प्रकाशित कराया गया। किन्तु नियत अवधि तक बालक के माता-पिता एवं उसके परिजनों के बारे में जानकारी नही मिलने पर बालक कल्याण समिति द्वारा बालक के सामाजिक विकास एवं बालक के पालन पोषण एवं देखरेख हेतु ऐसे इच्छुक परिवार (फास्टर फेमली) को ढूंढने का प्रयास किया गया। जो बालक को स्वयं के सामर्थ से बेहतर देखरेख एवं सुरक्षा प्रदान कर सके। विगत 04 माह के निरंतर प्रयासों के पश्चात उक्त बालक के पालन पोषण के लिए बिलासपुर जिले के रतनपुर निवासी धीवर परिवार ने अपनी सहमति प्रदान की।
किशोर न्यास अधिनियम 2015 के तहत समस्त औपचारिकताओं को पूरा कर बालक कल्याण समिति जिला बालोद द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई बालोद तथा सीईएसी के सहयोग से उक्त बालक समीर (बदला हुआ नाम) का पालन पोषण हेतु धीवर परिवार रतनपुर, बिलासपुर में पुर्नवास किया गया। इस अवसर पर बालक की उज्ज्वल भविष्य की सुखद कामनाएँ करते हुए बालक को उपहार भी भेंट किया गया। जिससे बालक नए परिवार के साथ सहज आत्मीयता के साथ अपने नये जीवन की शुरूवात कर सके। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति बालोद के अध्यक्ष कृष्णा साहू एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
मुख्य सचिव विकासशील ने वर्चुअल बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने हेतु प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
बालोद । मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल (जल जीवन मिशन) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन वर्ष 2019 में भारत सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना से महिलाओं का समय बचेगा और जलजनित बीमारियों में कमी आएगी तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, सभी जिलों के कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में मिशन मोड में कार्य करते हुए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा कि वे प्रत्येक माह जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करें। बैठक में मुख्य सचिव ने पूर्ण हो चुकी और हस्तांतरित योजनाओं के भुगतान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका 31 अगस्त तक भौतिक सत्यापन कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिन योजनाओं का कार्य अधूरा है, उन्हें 31 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जिला कलेक्टर समयबद्ध तरीके से रनिंग बिलों के भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित करें, जिससे निर्माण कार्य बाधित नही हो। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वीबी-जी राम जी एवं स्थानीय संसाधनों, जिला खनिज न्यास (डीएमएफ), सांसद निधि, विधायक निधि, सीएसआर एवं अन्य उपलब्ध स्रोतों से आवश्यक वित्तीय व्यवस्था कर योजनाओं को पूर्ण किया जाए। उन्होंने प्रत्येक जिले को जलस्रोतों का आकलन कर नए स्रोतों की पहचान करने, जलस्रोत संरक्षण एवं रिचार्ज व्यवस्था विकसित करने तथा प्रत्येक स्रोत के संरक्षण की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में वर्तमान स्रोत से पेयजल उपलब्ध कराना संभव नहीं है, उनके लिए वैकल्पिक स्रोतों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल से वंचित नहीं रखा जा सकता। बैठक में सोलर आधारित नल जल योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि योजना-वार विश्लेषण कर स्वीकृत राशि एवं व्यय का समुचित मिलान किया जाए।
मुख्य सचिव विकासशील ने प्रत्येक जिले को हर घर जल के लिए नया लक्ष्य निर्धारित करने एवं गांवों को इकाई मानकर शत-प्रतिशत नल जल कवरेज सुनिश्चित करने तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति की नियमित मासिक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैठक की कार्यवाही का समय पर विभागीय पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा जल जीवन मिशन की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर स्पष्ट आकलन, बेहतर योजना और प्रभावी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करें, ताकि राज्य के प्रत्येक परिवार को समयबद्ध रूप से हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जा सके।