छत्तीसगढ़ / रायपुर
कल्पसूत्र का वांचन सुनने से 7वें-8वें भव के अंदर होता है मोक्ष : मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी
पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व में कल्पसूत्र वांचन शुरू
रायपुर। श्री संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर में आत्मोल्लास चातुर्मास जारी है। साथ ही पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आराधना भक्ति भाव पूर्वक गुरु भगवंतों के सानिध्य में जारी है। पर्युषण महापर्व के चौथे दिन मंगलवार को लाभार्थी परिवार द्वारा परम पूज्य मुनिश्री जयपाल विजयजी म.सा., मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा., मुनिश्री तीर्थप्रेम विजयजी म.सा. को कल्पसूत्र (पोथा जी) बोहराया गया एवं पांचो ज्ञान की पूजा की गई।
मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा. ने बताया कि कल्पसूत्र ग्रंथ का वांचन पर्युषण महापर्व में किया जाता है। पहले इसका वांचन साधु-साध्वी के समक्ष होता था। उसके बाद संघ के समक्ष होने लगा। वर्ष में 4 दिन पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व पर कल्पसूत्र वांचन किया जाता है। 21 बार इसका श्रवण करने से निश्चित रूप से सातवें-आठवें भव के अंदर मोक्ष होता है।
पर्युषण महापर्व के चौथे दिन से कल्पसूत्र का वांचन शुरू हो गया है। चार दिनों तक कल्पसूत्र का वांचन होगा। बुधवार को भगवान महावीर का जन्म वांचन होगा। आज लाभार्थी परिवार द्वारा कल्पसूत्र बोहराने के बाद कल्पसूत्र का वांचन मुनिश्री के द्वारा किया गया।
साध्वी श्री चिंतननिधि जी म.सा. के सिद्धि तप की अनुमोदना के लिए हुआ सांझी कार्यक्रम
आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 विवेकानंद नगर में सिद्धि तप की तपस्या अंतिम चरण में है। कुल 116 सिद्धि तप की श्रृंखला में एक रायपुर की सुपुत्री साध्वी श्री चिंतननिधि जी म.सा. की भी सिद्धि तप की तपस्या जारी है। मंगलवार को अमरचंपा परिवार द्वारा साध्वी जी की सिद्धि तप की तपस्या के निमित्त सांझी (गीत-संगीत) का कार्यक्रम रखा गया। सिद्धि शिखर मंडपम में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर महिलाओं द्वारा सिद्धि तप की तपस्या के निमित्त गीत गाकर साध्वी जी की तपस्या की अनुमोदना की गई।
छत्तीसगढ़ को 8,46,931 आवासों की स्वीकृति
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को आज भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8,46,931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6,99,331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1,47,600 आवास शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस योजना के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार होगा, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ को प्राप्त यह आवास की स्वीकृति हमारे राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया
रायपुर : खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने पुलिस लाईन स्थित एकलव्य शूटिंग रेंज में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए ‘ राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता' का शुभारम्भ किया।
इस प्रतियोगिता का नाम सेल्फ प्रोटेक्शन इनिशिएटिव चैम्पियनशिप’ रखा गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 09 अक्टूबर तक होगा। इस अवसर पर उनके साथ रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा,जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, हरिभूमि-आईएनएच समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी और रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर के साथ अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में रायपुर और अन्य जिलों के लगभग 200 से अधिक पत्रकार हिस्सा ले रहे हैं।
पॉवर कंपनीज़ के अध्यक्ष बने डॉ. रोहित यादव - छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई देने का संकल्प- डॉ. रोहित यादव
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें लोकार्पण के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विकासखण्ड कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों हेतु 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य 272.450 लाख रू., दन्तेवाड़ा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 99.000 लाख रू., 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य दन्तेवाड़ा 160.000 लाख रू., बुढ़ा तालाब बारसूर में सौंदर्यीकरण कार्य विकासखण्ड-गीदम 453.000 लाख रू., शंकनी-डंकनी नदी तट पर घाट निर्माण 3659.700 लाख रू., 500 सीटर आवासीय विद्यालय कारली के भवन निर्माण कार्य विद्युतीकरण सहित वि.ख.-गीदम 487.150 लाख रू., एनीकट निर्माण कार्य कटेकल्याण पुजारी पारा डुमाम नदी पर 350.000 लाख रू., दुगेली एनीकट निर्माण कार्य 372.940 लाख रू., प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दनार का निर्माण कार्य 75.000 लाख रू., उप स्वास्थ्य केन्द्र हिड़पाल का निर्माण कार्य 28.510 लाख रू. के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
इसी प्रकार भूमिपूजन के अन्तर्गत आस्था विद्या मंदिर किरन्दुल हेतु भवन निर्माण, कर्मचारी हेतु आवास, छात्रावास भवन सड़क नाली बाउंड्री निर्माण आदि 4219.000, जिला दन्तेवाड़ा के रानीबाग में भवन निवास के भूतल एवं प्रथम तल का निर्माण कार्य 326.570, मड़कामीरास में 50 सीटर आदिवासी प्री. मे. कन्या छात्रावास निर्माण कार्य 191.510, जंगमपाल में 50 सीटर कन्या आश्रम का निर्माण कार्य 162.760, बड़ेगुडरा में 100 सीटर आदिवासी पो. मै.कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 288.590, मारजूम में 50 सीटर कन्या आश्रम का निर्माण कार्य 162.760, समेली में 100 सीटर आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 191.510, पालनार में 100 सीटर आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 288.590, ग्राम जावंगा में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य 221.040, जोगिंग ट्रैक एवं बाउंड्रीबॉल निर्माण कार्य 47.130, सामुदायिक भवन गीदम जावंगा में पार्क एवं ट्यूबवेल निर्माण कार्य 49.510, आदिवासी बालक आश्रम बोदली में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम समेली में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम नहाड़ी में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम बुरगुग 162.760, आदिवासी बालक आश्रम पोटाली 162.760, आदिवासी बालक आश्रम कौरगांव 162.760 आदिवासी बालक आश्रम मुस्तलनार 162.760, आदिवासी बालक आश्रम गुमलनार 162.760 आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास गीदम 191.510, आदिवासी नवीन पो. मै. बालक छात्रावास गीदम 191.510, आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास कुआकोण्डा 191.510, आदिवासी पो.मे. बालक छात्रावास कासोली 191.510, आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास कासोली 191.510, आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास दन्तेवाड़ा 191.510, आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास दन्तेवाड़ा 191.510, कैडियापारा एनीकट (ग्राम पंचायत भूसारास) निर्माण कार्य 260.460, फरसपाल जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य 255.770, चेक डेम निर्माण कार्य ग्राम झिरका पण्डेवार 49.990, झोडि़याबाड़म नदी पर एनीकट निर्माण कार्य 390.310, कामालूर से बासनपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण 18.450, आर. सी. सी. स्लेब पुलिया निर्माण 03 स्पान 06 मी. स्पान बालूद से कुआपारा 49.560, पुलिया निर्माण कामालुर से बासनपुर आर. डी. 4. 05 मी. 41.300, आर. सी. सी. स्लेब पुलिया निर्माण 06 मी. स्पान बालूद से मंझारपारा 25.180, पुलिया निर्माण बालूद से टोटापारा मार्ग 30.160, डंकनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य कि. मी. पोन्दुम से दाबपाल मार्ग पर 445.700, जिला दन्तेवाड़ा के ग्रामीण महिला एवं युवाओं के लिये आर्थिक अवसरों को उप्रेरित करने के लिये युवा हब संचालन कार्य 59.800, ग्राम पंचायत नहाड़ी के आश्रित ग्राम मुलेर में विद्युतीकरण कार्य 345.000 के कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह और वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी श्री गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।
युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा : मुख्यमंत्री शून्य प्रतिशत ब्याज में जल्द मिलेगा एजुकेशन लोन
ग्राम मेड के निवासी जगपति कुर्सा ने बताया कि गाँव सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्य को गति मिल गई है। जगपति ने नीट-जेईई की तैयारी के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी में कोचिंग की माँग रखी। पुजारी कांकेर निवासी लक्ष्मण ने बताया कि मेरे गाँव में पहले स्कूल नहीं था इसलिए मैंने अपनी पढ़ाई दूसरे गांव में जाकर की लेकिन मुझे ख़ुशी है कि अब मेरे गांव में स्कूल खुल गया है, अब गांव के बच्चे गांव में ही पढ़ रहे हैं| मुख्यमंत्री ने युवाओं की बात सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया|
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम मसेनार एवं पाहुरनार को प्रदान किया संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र
ग्राम पंचायत गोंगपाल एवं चेरपाल की महिला समूह करेंगी बस का संचालन, मुख्यमंत्री ने सौंपी वाहनों की चाबियाँ
अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विकासखण्ड दंतेवाड़ा के ग्राम मसेनार एवं विकासखण्ड गीदम के ग्राम पाहुरनार को संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र प्रदान किया। यहां देश के सबसे अधिक रकबे 65 हजार 279 हेक्टेयर एवं 110 ग्रामों में 10 हजार 264 किसानों के द्वारा जैविक खेती की जा रही है, जिन्हें वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण के अन्तर्गत भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के द्वारा जैविक प्रमाणीकृत किया गया है।
वर्तमान में जैविक जिला दंतेवाड़ा में विशिष्ट कार्य करने के अंतर्गत जैविक जिला में परिवर्तन कर कृषकों की आजीविका विकास के लिए जैविक खेती में वृहद स्तर पर प्रशिक्षण प्रचार प्रसार शैक्षणिक भ्रमण सिंचाई एवं अधोसंरचना विकास, मार्केट लिंकेज इत्यादि के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा एफपीओ प्रमाणीकरण संस्था के संबंध में कार्य किया जा रहा हैद्य जिले में रासायनिक उर्वरक एवं रासायनिक दवा पूरी तरह प्रतिबंधित है जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के सभी 220 ग्रामों में तीन चरणों में कृषक खेत पाठशाला का आयोजन किया जा रहा हैद्य 300 से अधिक स्थानीय प्रगतिशील किसानों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण देकर जैविक कार्यकर्ता एवं मास्टर ट्रेनर्स के रूप में तैयार किया गया है।
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस खरीफ वर्ष में 1200 हेक्टेयर रकबा में हरी खाद एवं 800 से अधिक रकबा में श्री विधि से खेती किया गया हैद्य जिले के सभी 23000 किसानों को स्वॉइल हेल्थ काड उपलब्ध कराया जा रहा हैद्य मुख्यमंत्री श्री साय को इस अवसर पर ग्राम कासौली के प्रगतिशील किसान श्री बोसा राम अटामी ने उन्नत किस्म के अमरुद और कमल सिंह नाग ने जैविक विधि से उत्पादित विशिष्ट चावल की टोकरी भेंट स्वरूप कीद्य
इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में नियद नेल्लानार योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पंचायत चेरपाल और गोंगपाल को बस संचालन सेवा प्रांरभ करने के लिए दो बसें प्रदान की गई। जिसका संचालन सेवा महिला स्व सहायता समूह करेगीद्य दूर-दराज के ग्रामों में सरल आवाजाही के लिए प्रशासन द्वारा 6 बसें और दी जाएगी। इस मौके पर लाइवलीहुड कॉलेज से प्रशिक्षित 2 युवाओं, ग्राम धुरली के अनिल और ग्राम गामावाड़ा के गौरीश को भी टैक्सी संचालन के लिए 4 पहिया वाहन प्रदान किया गया।
जिला प्रशासन की पहचान दन्तेवाड़ा नवाचार कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम बालपेट के 6 माह के बालक धीरज नाग को सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के दस्तावेज भी मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किया गया। पहचान दन्तेवाड़ा एप के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से जिले के सभी नवजात शिशुओं से संबंधित सभी आवश्यक मूलभूत दस्तावेज 4 माह के अंदर उनके पालकों को सौंपे जाने का कार्यक्रमचला चलाया जा रहा हैद्य इससे बच्चों के जन्म से बड़े होने तक सभी दस्तावेज उनके पास उपलब्ध होंगे, पालकों को इन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर से भी मुक्ति मिलेगी.
युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा : मुख्यमंत्री
शून्य प्रतिशत ब्याज में जल्द मिलेगा एजुकेशन लोन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बीजापुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। युवाओं से बातचीत के बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा, प्रदेश के युवाओं को अच्छे भविष्य के निर्माण की सम्भावनाएं मिल रही है। इस मौके पर युवाओं की मांग सुनकर मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी दिए| अब बीजापुर के युवाओं को जल्द ही शून्य प्रतिशत ब्याज में एजुकेशन लोन की सुविधा देने की पहल की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर संवाद कार्यक्रम में युवाओं से मिलना एक शुभ अवसर है| मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के लिए सजग है, प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना के साथ ही जिलों में लाइब्रेरी की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि रायपुर के नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की सुविधाओं में वृद्धि की गई है| दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई, पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनका खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा|
मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं के साथ उनके भविष्य, शिक्षा, और रोज़गार के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री साय ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी, जो उनके सशक्तिकरण में सहायक हो सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से अपने सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। लाइब्रेरी में आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम ने जिले के युवाओं को एक सकारात्मक मंच दिया, जहां वे अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकें और उनके समाधान के बारे में जान सकें।
मुख्यमंत्री से बातचीत में युवा राकेश ताती ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र का होने के कारण, मेरी प्रारंभिक शिक्षा दूसरे गाँव में हुई, आज मेरे गाँव में पुलिस कैंप के साथ-साथ स्कूल भी खुल गए हैं। राकेश ने बताया कि मैं सहायक प्रोफेसर की तैयारी कर रहा है, लाइब्रेरी से तैयारी करने में बहुत सहायता मिलेगी|
रूखसार खान ने बताया कि जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से पढ़ाई का स्तर अच्छा हुआ है, रूखसार ने मुख्यमंत्री से बीएड-डीएड कॉलेज की खोलने की पहल मांग की| सामया हसरत ने साइंस विषय के लिए कॉलेज में प्रोफेसर की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया|
ग्राम मेड के निवासी जगपति कुर्सा ने बताया कि गाँव सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्य को गति मिल गई है। जगपति ने नीट-जेईई की तैयारी के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी में कोचिंग की माँग रखी। पुजारी कांकेर निवासी लक्ष्मण ने बताया कि मेरे गाँव में पहले स्कूल नहीं था इसलिए मैंने अपनी पढ़ाई दूसरे गांव में जाकर की लेकिन मुझे ख़ुशी है कि अब मेरे गांव में स्कूल खुल गया है, अब गांव के बच्चे गांव में ही पढ़ रहे हैं| मुख्यमंत्री ने युवाओं की बात सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया|
योगेश त्रिपाठी ने ताजमहलमें ‘आइकॉनिक पोज़’ क्लिक कराने का अपना सपना किया पूरा!
मुंबई, सितंबर 2024: योगेशत्रिपाठी एण्डटीवी के शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में दरोगा हप्पू सिंह के रूप मेंमशहूर हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के समृद्ध इतिहास को एक्सप्लोर करने के लिएअपने शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लिया। दशहरा से पहले राम बारात उत्सव में भाग लेनेके लिये वह आगरा पहुँचे थे और इसी दौरान उन्हें विश्व प्रसिद्ध ताजमहल देखने का भीमौका मिल गया। कई पर्यटकों की तरह उन्होंने भी लोकप्रिय ‘होल्डिंग द फिनियल’ पोज़क्लिक किया। यह एक मजेदार ऑप्टिकल इल्युज़न होता है, जिसमें व्यक्ति को गुंबद काशिखर छूते दिखाया जाता है। योगेश त्रिपाठी, ऊर्फ दरोगा हप्पू सिंह ने अपने इसअनुभव के बारे में बताया कि ‘‘वह जादुई था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ताजमहल को अपनेसामने देखना एक सपने के सच होने जैसा था। उसकी भव्यता के साथ खुद को दिखाने लियेकोई तस्वीर या कहानी मुझे तैयार नहीं कर सकती थी। भीतर जाते ही जगमगाते सफेदसंगमरमर के गुंबद ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया। ताजमहल के बेहद प्रेरक वास्तुशिल्पऔर उसे छूते हुए ‘सिग्नेचर पोज़’ लेने की मेरी इच्छा ने इस दौरे को यादगार बनादिया।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैंबचपन में ताजमहल जा चुका था, लेकिन उस समय के बारे में मुझे थोड़ा ही याद था। उसकेबाद मैंने ताजमहल की खूबसूरती को सिर्फ फिल्मों, तस्वीरों और पेंटिंग्स में देखाथा। ‘सिग्नेचर पोज़’ मेरे लिये सबसे बड़ा आकर्षण था, जिसमें ऐसा लगता है कि आपताजमहल को पकड़कर खड़े हैं। मैंने खुद से वादा किया था कि मैं अपने अगले दौरे मेंऐसी तस्वीर जरूर खींचूंगा। और जनकपुरी की राम बारात के लिये प्यार के इस शहर मेंजाने पर मेरा वादा पूरा हुआ। आपको यकीन नहीं होगा कि परफेक्ट शॉट लेने के लियेमैंने कितनी बार कोशिश की! इल्युजन बनाने के लिये बिलकुल सही जगह पर खड़ा होना बड़ामजेदार था। उस तस्वीर में पर्यटन और इतिहास के लिये मेरा जुनून दिखता है।’’ यहचुलबुली तस्वीर लेने के अलावा योगेश को ताजमहल की शांति भी बहुत पसंद आई। उन्होंनेबताया, ‘‘माहौल बेहद शांतिपूर्ण था, ऐसा लगा कि ताजमहल ने ही मुझे शांति के साथअपने भीतर झांकने की प्रेरणा दी हो। बगीचों में घूमते हुए मुझे लगा कि यह दौरामुझे लंबे वक्त तक याद रहेगा। मेरे द्वारा ‘होल्डिंग द फिनियल’ की वह एक तस्वीरमुझे हमेशा इस शानदार जगह मिली खुशी, उसकी खूबसूरती और इतिहास की याद दिलातीरहेगी।’’ योगेश त्रिपाठी को दरोगा हप्पू सिंह की भूमिका मेंदेखिये ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में, सोमवार से शुक्रवार रात 10:00 बजे सिर्फएण्डटीवी पर!
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम मसेनार एवं पाहुरनार को प्रदान किया संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत गोंगपाल एवं चेरपाल की महिला समूह करेंगी बस का संचालन, मुख्यमंत्री ने सौंपी वाहनों की चाबियाँ
जिला प्रशासन की पहचान दन्तेवाड़ा नवाचार कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम बालपेट के 6 माह के बालक धीरज नाग को सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के दस्तावेज भी मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किया गया। पहचान दन्तेवाड़ा एप के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से जिले के सभी नवजात शिशुओं से संबंधित सभी आवश्यक मूलभूत दस्तावेज 4 माह के अंदर उनके पालकों को सौंपे जाने का कार्यक्रमचला चलाया जा रहा है| इससे बच्चों के जन्म से बड़े होने तक सभी दस्तावेज उनके पास उपलब्ध होंगे, पालकों को इन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर से भी मुक्ति मिलेगी|
दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं बजेंगे म्यूजिक सिस्टम, गरबा के लिए भी रात 10 बजे तक तय किया गया समय, जारी हुआ गाइडलाइन
रायपुर। दुर्गा पूजा के दौरान प्रशासन ने म्यूजिक (डीजे) बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही आयोजकों को खुद ही बाउंसर, वालेंटियर, सुरक्षा गार्ड तैनात करना होगा। गुरूवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले ने रास गरबा आयोजक समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में हुई बैठक में पटले ने रासगरबा आयोजकों को अपने-अपने आयोजन के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना देने के साथ ही आयोजन स्थल पर प्रवेश के पूर्व सभी की जांच-पड़ताल भी करने को कहा।एएसपी सिटी लखन पटले ने कहा कि रास-गरबा के दौरान डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा। साउंड सिस्टम को हाईकोर्ट की गाइडलाइन के तहत निर्धारित डेसीमल,समय सीमा तक ही बजाया जा सकेगा। इसके बाद भी कोई डीजे का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही डीजे,साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया जायेगा।
क्षमता के अनुसार ही बांटे पास
आयोजकों के क्षमता के अनुरूप ही प्रवेश पास बांटने के निर्देश दिए गए, जिससे प्रवेश के दौरान विषम स्थिति निर्मित न हो। आयोजन स्थल में पार्किंग की प्रर्याप्त व्यवस्था भी होना चाहिए,ताकि सड़क पर वाहन पार्क न हो और जाम की शिकायत न आए। रासगरबा के दौरान किसी भी प्रकार की फुहड़ता का प्रदर्शन और नशे का सेवन नही होना चाहिए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से आयोजित हो।
छत्तीसगढ़ में अब तक 1166.1 मि.मी. औसत वर्षा
रायपुर। राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1166.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 4 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1733.8 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 956.0 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1100.8 मिमी, महासमुंद में 969.8 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 996.0 मिमी, मुंगेली में 1115.5 मिमी, रायगढ़ में 1111.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1418.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1270.8 मिमी, कोण्डागांव में 1206.4 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1465.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1522.4 मिमी और सुकमा जिले में 1675.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
राज्योत्सव 2024: जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को विभागीय प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर से भिन्न सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा 5 नवम्बर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह एक नवम्बर से 6 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। शासन की जनकल्याणकारी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में लोगों को लाभान्वित किया जाए। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों, विधायकगण, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम के आयोजन में मितव्ययिता बरतने के निर्देश दिए हैं।
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए नेहरू राम निषाद
रायपुर। राज्य शासन ने नेहरू राम निषाद गृह जिला धमतरी को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस आशय का आदेश प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद IAS रोहित यादव ने मंत्रालय में दी ज्वाइनिंग, बनाए जा सकते हैं स्वास्थ्य विभाग सचिव
रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रोहित यादव ने मंत्रालय में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। इसके साथ ही उनकी
पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. रोहित यादव को स्वास्थ्य विभाग में सचिव बनाए जाने की संभावना है। वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव
(ACS) मनोज पिंगुआ के पास गृह, जेल, और स्वास्थ्य विभागों का कार्यभार है, जिससे उनके ऊपर काम का दबाव काफी बढ़ा हुआ है। इस दबाव को देखते हुए माना
जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग का भार अब डॉ. रोहित यादव को सौंपा जा सकता है। डॉ. यादव सीनियर सचिव स्तर के अधिकारी हैं और उनका बैच करीब छह साल
पहले ही सचिव स्तर पर पहुंच चुका है। इसलिए, उनका अनुभव और वरिष्ठता स्वास्थ्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी उठाने के लिए उपयुक्त माने जा रहे
हैं। डॉ. रोहित यादव की पत्नी, ऋतु सेन, भी छत्तीसगढ़ कैडर की 2003 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इस समय वे दिल्ली में ओएसडी (इन्वेस्टमेंट) के पद पर
कार्यरत हैं, जहां उनका काम निवेश से जुड़े मामलों का संचालन करना है।
डॉ. रोहित यादव की मंत्रालय में वापसी से न केवल स्वास्थ्य विभाग में बदलाव की संभावना बढ़ गई है, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भी नई रणनीतियों की उम्मीद की जा रही है। उनकी वापसी पर किस विभाग में उनकी नियुक्ति होगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट हो सकता है।
अब कांग्रेस संगठन में बदलाव पर टिकी नजरें, कांग्रेस के प्रभारी सचिवों की रिपोर्ट तैयार, जल्द होगी बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन के बाद अब प्रदेश कांग्रेस का पूरा फोकस संगठन बदलाव पर रहेगा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नजरें भी एकटक टिकी हुई हैं। संगठन में लंबे समय से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में पद मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस के तीनों प्रभारी सचिवों एसए संपत कुमार, विजय जांगिड़ और जरिता लेफतलांग का प्रदेश दौरा पूरा हो चुका है। इन्होंने अपनी जमीनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस माह के दूसरे सप्ताह में संगठन में बदलाव को लेकर पदाधिकारियों की बैठक होने की चर्चा है। जिला अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों के लिए भी नेताओं के संबंध में फीडबैक लिया जाएगा। कांग्रेस की छह दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में नेताओं की भागीदारी भी पीसीसी की नई टीम में शामिल करने या नहीं करने को लेकर बड़ी वजह होगी। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची अगस्त में जारी होनी थी, लेकिन तीन माह बीत गए हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा तेज है कि पांच साल से अधिक समय से पदों पर बने हुए अध्यक्ष बदले जाएंगे। कांग्रेस में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जिनके खिलाफ विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान काम नहीं करने की शिकायत उच्च पदाधिकारियों तक पहुंची है। इन लोगों को भी हटाया जाएगा। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए नई कार्यकारणी में 50 प्रतिशत से अधिक पदों पर युवा चेहरे को अवसर मिल सकता है।