छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही
पेण्ड्रा-मरवाही : जिला स्तरीय युवा उत्सव 12 नवंबर को पेंड्रा में’
विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाने का अवसर, विजेताओं को मिलेगा राज्य स्तर पर सहभागिता का मौका
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, नवंबर 2026
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 12 नवंबर को मल्टीपरपज असेंबली हॉल पेंड्रा में किया जाएगा। पूर्व में अक्टूबर माह में निर्धारित यह आयोजन तूफान के कारण स्थगित कर दिया गया था। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव में विकसित भारत चौलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चौलेंज (नशा मुक्त भारत), पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉक बैंड विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 की स्थिति में की जाएगी। आयु सत्यापन के लिए प्रतिभागियों एवं संगतकारों को आधार कार्ड अथवा दसवीं की अंकसूची साथ लाना अनिवार्य है। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विभिन्न विधाओं में चयनित दो विजेता दलों अथवा दो व्यक्तिगत प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के युवाओं से उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।
शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के लिए 10 नवंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायगढ़ में 13 नवंबर को, प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, नवंबर 2026
शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में राज्य स्तरीय आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन आगामी 13 नवंबर को जिला मुख्यालय रायगढ़ में किया जाएगा। महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए आदिवासी लोक कला नर्तक दलों से 10 नवंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। जिले से प्राप्त प्रविष्टियों में से एक सर्वश्रेष्ठ दल का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायगढ़ भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक आदिवासी लोक कला नर्तक दल अपनी पूर्ण जानकारी, दल के सदस्यों की सूची एवं प्रस्तुति के संक्षिप्त विवरण के साथ प्रविष्टि कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में जमा कर सकते हैं। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 को कार्यालयीन समय तक निर्धारित है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में आदिवासी विकास शाखा से संपर्क किया जा सकता है।
पेण्ड्रा-मरवाही : दीपावली की पूर्व संध्या पर चलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’ जनजागरूकता अभियान
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, नवंबर 2026
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत दीपावली की पूर्व संध्या पर शाम 6:30 से 7:30 बजे तक जिले में ‘एक दीप साक्षरता का’ जनजागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य असाक्षर वयस्कों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा सामुदायिक सहभागिता से साक्षरता के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा संबंधित अधिकारियों, प्राचार्यों और ग्राम प्रभारियों को आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के तहत शासकीय विद्यालयों, छात्रावासों, विकासखंड कार्यालयों एवं उल्लास साक्षरता केंद्रों में दीप प्रज्वलित कर साक्षरता की शपथ ली जाएगी। शिक्षकों, स्वयंसेवी शिक्षकों और उल्लास एप पर पंजीकृत असाक्षरों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शिक्षा के महत्व का संदेश दिया जाएगा। अभियान के संबंध में वेबिनार के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से दीपावली के दीपों के साथ साक्षरता का दीप जलाने और अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। आयोजन की तस्वीरों एवं वीडियो का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
दीपावली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 26 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए
अस्वच्छता मिलने पर भुवन होटल का खाद्य पंजीयन निरस्त, सुधार तक संचालन बंद; दो प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 04 नवंबर 2026
आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर आमजन को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 26 नमूने संकलित किए गए हैं। इन्हें परीक्षण के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। जांच के दौरान पेंड्रा स्थित स्वीट इंडियन रेस्टोरेंट से बर्फी एवं सेव, गौरेला के ओम साई डेयरी से पनीर एवं खोवा तथा कान्हा स्वीट्स से मिल्क केक एवं खोवा के नमूने लिए गए।
इसी तरह मरवाही के भुवन होटल से बूंदी एवं बर्फी तथा अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से पेड़ा, बेसन लड्डू, गजक, रजवाड़ी चिक्की सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए। अभियान के अंतर्गत 2 नवंबर को मरवाही स्थित भुवन होटल के परिसर में अत्यधिक अस्वच्छता पाए जाने पर उसका खाद्य पंजीयन निरस्त करते हुए आवश्यक सुधार होने तक संचालन बंद कराया गया। परिसर में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी जलेबी भी नष्ट कराई गई। इसके अतिरिक्त जिले के दो खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जा रही है।
डिजिटल फसल सर्वेक्षण के सत्यापन के लिए 4 से 6 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाएं
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026-27 के डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण में दर्ज फसल विवरण के सत्यापन हेतु जिले के प्रत्येक ग्राम में 4 से 6 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में डिजिटल सर्वेक्षण के माध्यम से दर्ज फसल विवरण का वाचन किया जाएगा तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर सर्वेक्षित किसानों की खसरावार सूची चस्पा की जाएगी। किसान ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपनी भूमि एवं फसल से संबंधित दर्ज विवरण की जांच कर सकेंगे। विवरण में त्रुटि अथवा असहमति होने पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का परीक्षण तथा निराकरण संबंधित तहसील के तहसीलदार द्वारा अनिवार्य रूप से 10 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस तिथि के पश्चात कोई नई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए ग्रामवार प्रभारी अधिकारी के साथ पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक नियुक्त किए गए हैं। किसानों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार तथा कोटवारों के माध्यम से ग्राम सभा से पूर्व प्रत्येक ग्राम में मुनादी कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों से विशेष ग्राम सभा में उपस्थित होकर डिजिटल फसल सर्वेक्षण में दर्ज विवरण का अवलोकन करने तथा आवश्यक होने पर निर्धारित समय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।
संविदा भर्ती की पात्र-अपात्र एवं निरस्त आवेदनों की प्रावधिक सूची जारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिला पंचायत द्वारा विकसित भारतदृजी राम जी अंतर्गत पांच संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र एवं निरस्त आवेदनों की प्रावधिक सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी सूची के संबंध में 16 नवंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर कम्प्यूटर प्रोग्रामर के एक पद तथा जनपद स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी के एक पद, सहायक प्रोग्रामर के दो पद और लेखापाल के एक पद पर संविदा भर्ती के लिए 23 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा प्रावधिक सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी अपनी दावा-आपत्ति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) के नाम केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। दावा-आपत्ति 16 नवंबर को शाम 5रू30 बजे तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में प्राप्त होनी चाहिए। अन्य माध्यमों से अथवा निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची एवं निरस्त आवेदनों की सूची जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विधायक श्री धर्मजीत सिंह 2 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के होंगे मुख्य अतिथि
विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक संध्या, बच्चों का मेला, फूड जोन आदि होंगे आकर्षण के केंद्र
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 01 नवंबर 2026
राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य स्तर पर 1 से 3 नवम्बर तक और जिला स्तर पर 2 नवम्बर को राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा गुरूकुल ग्राउंड पेण्ड्रारोड में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य अतिथि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह होंगे। राज्योत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक मरवाही श्री प्रणव कुमार मरपची, विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जनपद अध्यक्ष गौरेला श्री शिवनाथ बघेल, जनपद अध्यक्ष पेण्ड्रा श्रीमती हेमकुंवर अजीत श्याम, जनपद अध्यक्ष मरवाही श्रीमती जानकी खुसरो, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला श्री मुकेश दुबे, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा श्री राकेश जालान एवं अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही श्रीमती मधुबाबा गुप्ता शामिल होंगे। जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों का मेला, फूड जोन आदि आकर्षण के केंद्र होंगे।
राज्योत्सव में लोक छाया सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुति
गुरुकुल ग्रांउड पेण्ड्रारोड में आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिध्द गायिका श्रीमती छाया चंद्राकर की टीम लोक छाया द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा शैला, सुवा, डंडा, कर्मा, बार आदि लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार शाम 4 से 5 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसी क्रम में 5 से 5.10 बजे तक ग्राम पंचायत बारीउमराव की शैला नृत्य, 5.10 से 5.20 बजे तक लमना की सुवा नृत्य, 5.20. से 5.30 बजे तक सेमरदर्री की डंडा नृत्य, 5.30 से 5.40 बजे तक सेमरदर्री का करमा नृत्य, 5.40 से 5.50 बजे तक आमगांव की बार नृत्य, 5.50 से 6 बजे तक लमना की शैला नृत्य एवं 6 से 7 बजे तक ग्राम पंचायत जाटादेवरी की दल द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7 से 8 बजे तक मंचीय कार्यक्रम के बाद 8 बजे से लोक छाया की प्रस्तुति होगी।
जिला स्तरीय युवा उत्सव अर्नब तूफान के कारण स्थगित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले में 30 एवं 31 अक्टूबर को असेंबली हॉल पेंड्रा में आयोजित होने वाला जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 अर्नब तूफान के कारण आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव का आयोजन अब संशोधित तिथि पर किया जाएगा। आयोजन की नई तिथि निर्धारित होने के बाद इसकी सूचना पृथक से जारी की जाएगी। जिले के प्रतिभागियों एवं संबंधित संस्थाओं से आयोजन के स्थगन की सूचना का संज्ञान लेने तथा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सहभागिता करने की अपील की गई है।
धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों, समिति प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए प्रशिक्षण आयोजित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व तैयारियों के तहत धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों, समिति प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ समर्थन मूल पर खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिले के सभी 23 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी शुरू होने से पहले आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रों में पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता के साथ किसानों के लिए शेड, छाया, पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने कहा।
राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष आगामी 15 नवंबर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी किया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा आपसी समन्वय से खरीदी व्यवस्था का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके। खरीदी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी के लिए कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती आकांक्षा पांडेय, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, राजस्व निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।
सूचना का अधिकार अधिनियम पर प्राचार्यों का प्रशिक्षण आयोजित
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 29 अक्टूबर 2026
सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं आवेदन निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए बुधवार को एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गौरेला के सभा कक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के समस्त प्राचार्यों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आवेदकों को सामान्यतः 30 दिवस के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने की समय-सीमा का पालन करने पर जोर दिया। साथ ही समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर नियमानुसार कार्रवाई के प्रावधान से अवगत कराया।
जिला जन सूचना अधिकारी श्री देवेन्द्र सिरमौर ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों एवं निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर श्री हरीश शर्मा एवं श्री गिरीश दत्त शर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा नागरिकों के सूचना प्राप्त करने के अधिकार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उल्लास नोडल अधिकारी श्री आलोक शुक्ला एवं बीआरसी श्री संतोष सोनी सहित जिले के प्राचार्य उपस्थित थे।
देवमती को मिनी माता महतारी जतन योजना से मिला आर्थिक संबल
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मिनी माता महतारी जतन योजना जरूरत मंद श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरजा की श्रीमती देवमती को मिनी माता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। यह राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना से मिली इस सहायता ने उन्हें राहत प्रदान की और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग दिया।देवमती ने छत्तीसगढ़ शासन की इस जनहितकारी पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
आस्था श्रीवास्तव ने बढ़ाया गौरव, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘नृत्य कला बाल श्री अवार्ड’
रायपुर में आयोजित ‘नटवर गोपी कृष्ण’ नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि
गौरेला: छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली नृत्यांगना आस्था श्रीवास्तव ने अपनी नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ‘नृत्य कला बाल श्री अवार्ड’ प्राप्त किया है। 19 अक्टूबर 2026 को रायपुर में आयोजित ‘नटवर गोपी कृष्ण’ नृत्य प्रतियोगिता में आस्था ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और शुभचिंतकों को गौरवान्वित किया।
यह नृत्य प्रतियोगिता ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का सहयोग प्राप्त था। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में आस्था को उनकी नृत्य प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
आस्था श्रीवास्तव शनि श्रीवास्तव और अनुजा श्रीवास्तव की पुत्री हैं, जो मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में कार्यरत हैं।
आस्था की इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को कला के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करना आस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
आस्था की इस सफलता पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
पेंड्रा-मरवाही : जनगणना 2027: जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, कलेक्टर ने त्रुटिरहित एवं समयबद्ध जनगणना के दिए निर्देश
25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी जनगणना, शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से होगा कार्य
प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप, सीएमएमएस पोर्टल, स्वजनगणना एवं जनगणना के कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 अक्टूबर 2026
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अंतर्गत जनसंख्या गणना कार्य की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके आंकड़े देश की विकास योजनाओं, नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में बताए जा रहे तकनीकी पहलुओं को गंभीरतापूर्वक सुनने, समझने तथा निर्धारित समय-सीमा में त्रुटिरहित एवं शत-प्रतिशत जनगणना कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जनगणना के दौरान एक भी व्यक्ति गणना से वंचित नहीं रहना चाहिए।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अंतर्गत जनसंख्या गणना का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इस दौरान जनगणना में पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों, आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया तथा विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जनगणना का संपूर्ण कार्य शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपादित किया जाएगा। इसके लिए प्रगणक अपने स्मार्टफोन में निर्धारित मोबाइल ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर आंकड़ों का संग्रहण करेंगे।प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य में उपयोग होने वाले विभिन्न मोबाइल ऐप्स, सीएमएमएस पोर्टल तथा डिजिटल माध्यम से जनगणना के संचालन एवं निगरानी की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्वजनगणना की सुविधा के बारे में बताया गया, जिसके माध्यम से परिवार स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इस जानकारी का सत्यापन प्रगणकों द्वारा किया जाएगा।
मास्टर ट्रेनर्स ने जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 के अंतर्गत प्रगणकों के कानूनी अधिकारों, दायित्वों तथा जनगणना संबंधी प्रावधानों की भी जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना 2027 डिजिटल नवाचार की दिशा में एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय अभियान है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से आंकड़ों के संकलन, सत्यापन, निगरानी एवं प्रबंधन में पारदर्शिता, सटीकता और कार्यकुशलता सुनिश्चित होगी।
उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 1 मई से 30 मई 2026 तक संपन्न किया जा चुका है। द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जनगणना कार्य निदेशालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 22 एवं 23 अक्टूबर को उच्च श्रेणी नवीन विश्राम गृह पेंड्रारोड में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में राज्य स्तर से नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स श्री बलवंत सोमकुंवर एवं श्री धर्मराज मीणा द्वारा जनगणना की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दक्ष बनाकर निर्धारित समय-सीमा में सटीक, विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित जनगणना सुनिश्चित करना है।
पेंड्रा-मरवाही : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 अक्टूबर को
चयनित विद्यार्थी वैज्ञानिक परियोजनाओं का करेंगे प्रस्तुतिकरण, नवाचार और वैज्ञानिक अनुसंधान को मिलेगा प्रोत्साहन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 अक्टूबर 2026
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (एनसीएससी) 2026-27 के अंतर्गत जिला स्तरीय बाल विज्ञान परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार 23 अक्टूबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा में किया गया है। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं का निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुतिकरण करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, नवाचार एवं अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करना तथा स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक पद्धति से समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं का अध्ययन, विश्लेषण एवं वैज्ञानिक निष्कर्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मंडल द्वारा पूर्व में 10 अक्टूबर को प्राप्त प्रोजेक्ट फाइलों का अध्ययन एवं परीक्षण कर उत्कृष्ट एवं नवाचारी परियोजनाओं के चयन की प्रक्रिया की गई है। चयनित विद्यार्थी प्रतियोगिता में अपनी परियोजनाओं की वैज्ञानिक अवधारणा, कार्यप्रणाली, अध्ययन के परिणाम एवं निष्कर्ष प्रस्तुत करेंगे। निर्णायक मंडल द्वारा परियोजनाओं का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, समस्या की समझ, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान पद्धति, आंकड़ों के विश्लेषण, निष्कर्ष एवं प्रस्तुतीकरण क्षमता के आधार पर किया जाएगा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने तथा स्थानीय संसाधनों एवं समस्याओं पर आधारित नवाचार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्चतर स्तर पर अपनी वैज्ञानिक क्षमता प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
युवा रत्न सम्मान योजना के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मिलेगा एक लाख से ढाई लाख रुपए तक का सम्मान, युवा संगठन को पांच लाख रुपए
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से संचालित युवा रत्न सम्मान योजना 2026-27 के तहत जिले के पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य के लिए एक युवा को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। चयनित युवा को 2 लाख 50 हजार रुपए, पदक, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक स्वैच्छिक संगठन को युवा संगठन सम्मान के तहत 5 लाख रुपए, पदक, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त 13 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले एक-एक युवा को एक-एक लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इन क्षेत्रों में सामाजिक कार्य, साहित्य, नवाचार एवं उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला एवं संगीत तथा लोककला शामिल हैं।जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के साथ संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर को भेजा जाएगा। अंतिम चयन राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने जिले के प्रतिभाशाली युवाओं एवं पात्र स्वैच्छिक संगठनों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। योजना एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से संपर्क किया जा सकता है।
श्याम बाई के परिवार के लिए महतारी वंदन योजना की राशि मददगार साबित हो रहा है
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 अक्टूबर 2026
महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-छोट़ी जरूरतें पूरी करने और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने में मदद कर रही है। पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लाटा की जोड़ातालाब निवासी श्रीमती श्याम बाई इस की एक प्रेरक मिसाल हैं। श्याम बाई को महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त प्राप्त हो चुका है। यह राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने का एक मजबूत सहारा बनी है।
श्याम बाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे बच्चों के कपड़े तथा साग-सब्जी खरीदने में करती हैं। इससे उन्हें घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहूलियत होती है। श्याम बाई के लिए यह योजना परिवार की खुशियों में योगदान देने का माध्यम बनी है। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने और घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में मिलने वाला यह आर्थिक संबल उनके चेहरे पर संतोष और खुशी लाता है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने पर श्रीमती श्याम बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
शासकीय उद्यान रोपणी लालपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । राज्य पोषित योजना के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा शासकीय उद्यान रोपणी लालपुर, विकासखंड गौरेला में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक संचालक उद्यानिकी डॉ. कमलेश दीवान के मार्गदर्शन में बीते शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण में 60 कृषकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को बढ़ावा देकर उत्पादन लागत कम करना, फसलों की गुणवत्ता बढ़ाना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना रहा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चार सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण में वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अर्जुन सिंह मरावी ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग, उन्नत सब्जी उत्पादन तथा जल संरक्षण की तकनीकों की जानकारी दी। उद्यान प्रभारी ठाकुर मुकुंद माधव सिंह ने कोकोपीट एवं खाद के मिश्रण से गुणवत्तायुक्त पौध (थरहा) तैयार करने तथा फसलों में रोग एवं कीट प्रबंधन के वैज्ञानिक उपाय बताए। प्रशिक्षण के दौरान आम के पौधों में ग्राफ्टिंग (कलम बांधना) तथा लीची एवं नींबू के पौधों में गुटी बांधने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने स्वयं इन तकनीकों का अभ्यास भी किया।
प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में मशरूम उत्पादन, अतिरिक्त आय के अवसरों तथा उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। एआईसी के जिला समन्वयक विमल चौधरी ने उद्यानिकी फसलों के बीमा, फसल जोखिम से सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं के लाभों की जानकारी देते हुए पात्र कृषकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कृषि स्थायी समिति गौरेला की सभापति श्रीमती सीता मुकेश सोनवानी, जनपद सदस्य श्रीमती सविता राठौर, ग्राम पंचायत लालपुर की सरपंच श्रीमती इंदरनिया बाई एवं वरिष्ठ नागरिक पप्पू नरवरिया उपस्थित थे। अतिथियों ने कृषकों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अर्जुन सिंह मरावी ने आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण से कृषकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उद्यानिकी आधारित आजीविका एवं आय संवर्धन की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।