छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा
मेटल माइंस इंटक यूनियन के द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर नगर के सभी चिकित्सकों एवं रिटायरमेंट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।
मेटल माइंस इंटक यूनियन के द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर नगर के सभी चिकित्सकों एवं रिटायरमेंट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।
विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन
विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन
प्रधानमंत्री ग्राम उत्कर्ष अभियान : ग्राम बड़े तुमनार में जन-जागरूकता व संतृप्ति शिविर का हुआ संपन्न
दंतेवाड़ा । प्रधानमंत्री ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे जन-जागरूकता एवं संतृप्ति शिविरों की श्रृंखला में आज द 30 जून को विकासखंड गीदम के ग्राम पंचायत बड़े तुमनार में शिविर संपन्न हुआ।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन योजना तथा जनधन खाता बीमा योजना जैसे सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चैतराम अटामी,जनपद सदस्य सुभद्रा क्षत्रिय, ग्राम पंचायत बड़े तुमनार एवं आसपास की पंचायतों के सरपंचगण, जनपद सदस्यगण, जनपद पंचायत गीदम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलराम ध्रुव, मंडल संयोजक रविन्द्र टिकम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति देखी गई। सैकड़ों की संख्या में हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया तथा मौके पर ही कई लाभ भी प्रदान किए गए।
विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि “हमारे आदिवासी अंचलों में जब तक अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुँचता, तब तक विकास अधूरा है। धरती आबा उत्कर्ष योजना और प्रधानमंत्री ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर पात्र हितग्राही को उसका अधिकार मिले। चाहे वह आयुष्मान कार्ड हो या पीएम किसान योजना, अब हर जरूरतमंद को लाभ मिलना चाहिए। इस शिविर में वृक्षारोपण अभियान के तहत जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
माँ दंतेश्वरी कॉरिडोर में ’’आरसेटी बाजार’’ का आयोजन
दंतेवाड़ा। विगत दिवस मां दन्तेवष्वरी मंदिर प्रांगण में आरसेटी बाजार का आयोजन किया गया था। जिसमें अगरबत्ती, धूप बत्ती, मच्छर अगरबत्ती, साबुन, हैंडवाश का प्रदर्शनी कर विक्रय किया गया। ज्ञात हो कि भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) दंतेवाड़ा द्वारा 12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। जिसमें जिले के विभिन्न ग्राम के महिलाओं ने इस प्रशिक्षण का लाभ उठाया। प्रशिक्षण के दौरान कई प्रकार के सुगंधित अगरबत्ती, धूपबत्ती, मच्छर अगरबत्ती, एवं साबुन, वाशिंग पाउडर बनाने हेतु प्रशिक्षण प्रदाय किया।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं में आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उत्साहित नजर आई। उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार साहू द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अपने उत्पाद को विक्रय किये जाने, संस्थान के डायरेक्टर एम. आर. राजू ने महिलाओं को सफल उद्यमी बनने हेतु बैंकिंग सम्बंधित जानकारी, बैंक से लोन प्राप्त कर व्यवसाय को बढ़ाने, के संबंध में जानकारी दिया।
राजेंद्र मृणाल राय कौर बनी किरंदुल नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष
राजेंद्र मृणाल राय कौर बनी किरंदुल नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष
यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों की काटी गई चालान
*यातायात पुलिस!*
चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस दंतेवाड़ा की चालानी कार्रवाई !
साईबर शिकार का एक और मामला
साईबर शिकार का एक और मामला
बैलाडीला प्रेस क्लब का वार्षिक मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न -
किरंदुल । लोह नगरी किरंदुल में संचालित पत्रकारों की संस्था बैलाडीला प्रेस क्लब का वार्षिक मिलन एवं सम्मान समारोह एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मंगल भवन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ । सर्वप्रथम बैलाडीला प्रेस क्लब के वार्षिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही ,विशिष्ट अतिथि किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,आर्सेलर मित्तल के महाप्रबंधक वाई राघवेल्यु ,एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की कार्मिक प्रमुख के एल नागवेणी ,हाइवे चैनल के संपादक देवशरण तिवारी ,इंटक के सचिव ए के सिंह ,एनएमडीसी एसटी एससी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बी एल तारम ,थाना प्रभारी संजय यादव ,यातायात थाना प्रभारी दंतेवाड़ा प्रहलाद साहू ,सीएमओ पालिका शशिभूषण महापात्र ,पूर्व पालिकाध्यक्ष अमरीक सिंह, अनिल राजी मोल ,शैलेंद्र सिंह ,परियोजना विद्यालय प्राचार्य सुनील दुबे ,डीएवी स्कूल प्राचार्य एस के श्रीवास्तव ,केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार ,प्रकाश विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त अतिथियों ने माँ सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।तत्पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ ,शाल के साथ साथ प्रेस क्लब के मेमोंट से सम्मान किया गया ।
वार्षिक सम्मेलन के दौरान नगर के परियोजना विद्यालय ,केंद्रीय विद्यालय ,प्रकाश विद्यालय ,शासकीय विद्यालय, डी ए वी स्कूल में बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ साथ नगर की सभी सामाजिक संस्थाओं के सामाजिक कार्यकर्ताओं ,पत्रकारिता जगत से वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण बैरागी ,योग के क्षेत्र ,खेलकूद के क्षेत्र में नगर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, के साथ साथ पिछले साल नगर में आई प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने वाले एनएमडीसी प्रबंधन के सिविल विभाग ,नगर पालिका के कर्मचारियों ,पुलिस विभाग के जवानों ,एवं पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी की टीम का भी बैलाडीला प्रेस क्लब के द्वारा मेमोंट प्रदान कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गीतों की प्रस्तुति दे कर अतिथियों का दिल जीत लिया । इस दौरान बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सक्सेना ,सचिव अरुण शर्मा ,कार्यालय सचिव शेखर दत्ता ,के रघु ,सुनीता साहू ,अब्दुल हमीद सिद्दीकी ,किशोर जाल ,लखन दुर्गा ,बी उद्देश्य ,तपन दास ,आकाश गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे ।कार्यक्रम का मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश साहू ने किया ।
किरंदुल एनएमडीसी सिविल डिपार्टमेंट के अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व सॉल भेंट कर सम्मानित किया गया ।
जन-मानस के बचाव कार्य में आपदा के वक्त इनका भी बड़ा योगदान था
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती विज्ञापन अपरिहार्य कारणों से निरस्त
दंतेवाड़ा । एकीकृत बाल विकास दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय डी. के.एस भवन रायपुर के पत्र क्रमांक 728/1098/2008/मबावि/50 रायपुर दिनांक 02 अप्रैल 2008 के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के नियुक्ति हेतु निर्देश प्रसारित किये गए है के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा द्वारा ग्राम पंचायत बालूद के आंगनबाडी केन्द्र बालूद पडियारपदर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नियुक्ति संबंधित विज्ञापन पत्र कमांक 68/नबावी/स्था./2025-26 दंतेवाड़ा दिनांक 09 मई 2025 के द्वारा जारी किया गया था। उक्त विज्ञापन को कतिपय अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है।
सखी वन स्टॉप सेंटर : भर्ती हेतु 18 तक दावा आपत्ति
दंतेवाड़ा । महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सखी वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत 06 पदों की भर्ती हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर से विज्ञापन जारी किया गया था। जिसका जिला स्तर पर दिनांक 11 मार्च से 25 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किया गया था, प्राप्त आवेदनों को विभागीय समिति द्वारा स्कूटनी किया गया एवं जिला स्तरीय संचालन समिति से अनुमोदन पश्चात् दावा आपत्ति प्रकाशित किया जा रहा है जिसे जिले के वैबसाईट www.dantewada.nic.in में देखा जा सकता है। दावा आपत्ति दिनांक 12 जून से 18 जून 2025 तक लिखित आवेदन पत्र के साथ संयुक्त जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास के कक्ष क्रमांक 231 में आवेदन पत्र जमा कर सकते है।
पंचायत में चल रहे प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को मिशन मोड में करें : कुणाल दुदावत
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की विभागीय बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश
दंतेवाड़ा। संयुक्त कार्यालय भवन के भू-तल स्थित सभा कक्ष में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के ईई,एसडीओ, सब इंजीनियर, इंजिनियर एवं तकनीकी सहायक की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा जिले भर में किए जा रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों उसकी अद्यतन प्रगति, कार्य पूर्णता तिथि, अप्रारंभ एवं रुके हुए कार्यो के स्थिति का औचित्यपूर्ण कारण के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा किया।
बैठक के सर्वप्रथम कलेक्टर नें कहा कि पंचायत स्तर में चल रहे प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को मिशन मोड करते हुए अद्यतन प्रगति लाए, क्योंकि यह योजना ग्रामीण स्तर के हर एक पात्र हितग्राही के पक्के मकान का सपना साकार कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत पंचायतों में बनाए जा रहे, आवासों का भी विभागीय मैदानी अमला समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण कर समय पर पूर्ण करने के लिए सरपंचों या ग्राम सचिवों निर्देशित करें। और जितने भी आवास पूर्ण नहीं है,उन हितग्राही ओर गांव के सरपंच,पंच एवं सदस्य की बैठक कर आवास समस्या के निराकरण करने की दिशा में कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी जितने भी निर्माण कार्य है उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करे।
इसके अलावा उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता विहीन एवं समय पर कार्य न करने वाले कॉन्ट्रेक्टरों को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करें। जो ठेकेदार विभागीय अनुबंध अनुरूप अपने कार्यों को पूर्ण करने में अक्षम साबित हो रहे हैं उनके प्रति किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा अनुसार निर्माण कार्यों का गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में निर्मित होना सही मायने में सुशासन का परिचायक है अतः उन्हें अपेक्षा है कि विभाग के आगामी बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा शासकीय उद्यान रोपणी किरन्दुल विकासखंड कुआकोंडा में आवासीय क्वाटर एच टाइप निर्माण कार्य, दुकान सह यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य दंतेवाड़ा, कटेकल्याण छात्रावास में शौचालय मरम्मत एवं बोर खनन कार्य, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जावंगा एजुकेशन सिटी में प्रथम तल में शेड निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भाग-1, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भाग-2,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में सी.सी. सडक निर्माण कार्य भाग-1, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में सीसी सड़क निर्माण कार्य भाग-2, महतारी सदन निर्माण कार्य दंतेवाड़ा,महतारी सदन निर्माण कार्य कुआकोंडा, महतारी सदन निर्माण कार्य कटेकल्याण, स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम हाई स्कूल भवन पण्डेवार में भवन निर्माण कार्य भाग-एक,स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल भवन पण्डेवार में भवन निर्माण कार्य भाग-दो,स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल भवन गदापाल में भवन निर्माण कार्य भाग-एक,स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम हाई स्कूल भवन गदापाल में भवन निर्माण कार्य भाग-दो, प्री मैट्रिक बालक छात्रावास बड़े बेड़मा में 50 सीटर छात्रावास भवन निर्माण कार्य भाग 1 से 3 तक, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य बचेली,100 सीटर बालक आश्रम निर्माण कार्य सूरनार भाग- 01 से 04 तक,बायोपलॉस्क यूनिट का निर्माण कार्य दतेवाडा भाग-1 से 05 तक सहित अन्य स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यो के सहित अन्य कार्यों के संबंध में कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के मुख्य कार्यपाल अंभियता राजीव विजय टडंन, एसडीओ गीदम ,एसडीओ दन्तेवाड़ा, सब इंजिनियर, इंजिनियर, तकनीकी सहायक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : पंचायत स्तर पर जन जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर की तिथियां जारी
दंतेवाड़ा । प्रधानमंत्री जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, मातृ वंदन योजना, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन, जनधन खाता बीमा योजना इत्यादि से आदिवासी हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने हेतु दिनांक 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर आयोजन किया जाना है।
इस संबंध में दन्तेवाड़ा विकासखण्ड अन्तर्ग्रत 15 जून को ग्राम पंचायत भवन पोन्दुम, के ग्राम टेकनार, पोन्दुम, जारम, मटेनार, 18 जून को ग्राम पंचायत भवन गामावाड़ा में चंदेनार, गदापाल, तोयलंका, कुम्हाररास, गमावाड़ा, धूरली, भांसी, बड़ेकमेली, 20 जून को ग्राम पंचायत भवन बड़े बचेली के ग्राम नेरली, बेनपाल, दुगेली, गंजेनार, मसेनार, मोलसनार, 23 जून ग्राम पंचायत भवन मंगनार को डेगलरास, मंगनार, कुपेर, कमालूर, कुन्देली, मिडकुलनार, केशापुर, भोगाम, 26 जून को ग्राम पंचायत भवन मेटापाल-01 के ग्राम कावड़गांव, डुमाम, मेटापाल-01, मेन्डोली, मुरकी,फुलनार, मुस्केल, नेटापुर गीदम विकासखण्ड अन्तर्गत 15 जून को ग्राम पंचायत छिन्दनार के ग्राम छिन्दनार, तुमरीगुण्डा, गुटोली, पाहुरनार बड़ेकरका, कौरगांव, मुस्तलनार, कोरलापाल, मुचनार, 18 जून को ग्राम पंचायत भवन जावंगा के ग्राम जावंगा, नागूल, कटूलनार, मड़से, हाउरनार, बड़ेपनेड़ा गुमड़ा, 21 जून को ग्राम पंचायत भवन फरसपाल के ग्राम फरसपाल, आलनार, फरसपाल अलाईस, बोदली, मुण्डेर, 23 जून को ग्राम पंचायत भवन बड़ेकारली के ग्राम बड़ेकारली, झोडि़याबाड़म, बिंजाम, 26 जून को ग्राम पंचायत भवन हिड़पाल के ग्राम पुरनतरई, उपेट, नागफनी, कोरकोेटी, हितामेटा, भरपाल, 28 जून को ग्राम पंचायत भवन हिरानार-1 के ग्राम हिरानार, घोटपाल, कासोली, जोड़ातराई, रोंजे। 30 जून को ग्राम पंचायत भवन बड़ेतुमनार, के ग्राम बड़ेतुमनार, छोटेतुमनार, गुमलनार, मोफलनार, बड़ेसूरोखी, बांगापाल, फुण्डरी में होगा।
इसके अलावा कुआकोण्डा विकासखण्ड अन्तर्गत 15 जून को ग्राम पंचायत भवन मैलावाड़ा के ग्राम मैलावाड़ा, गोंगपाल, बड़ेहड़मामुण्डा, हितावर, हल्बारास, मूलेर, 18 जून को ग्राम पंचायत भवन पालनार के ग्राम पालनार, फुलपाड़, माहाराहाऊरनार, पेन्टा, डोरीरास, लेन्ड्रा, टिकन पाल, चोलनार, कलेपाल, 20 जून को ग्राम पंचायत भावन समेली के ग्राम समेली, रेवाली, मडेन्डा, जबेली, अरबे, 23 जून को ग्राम पंचायत भवन अरनपुर के ग्राम नीलावाया, बुरगुम, पुजारीपाल, अरनपुर, नहाड़ी, ककाड़ी, तनेली, परचेली, मेंडपाल, पेडका, पोटाली 28 जून को ग्राम पंचायत भवन मड़कामीरास के ग्राम समलवार, मड़कामीरास, गुमीयापाल, बेगपाल, बडेपाली, आलनार, कुटरेम, कोड़ेनार, मदाड़ी, पेरपा, प्रांजेल, पीरनार, हिरोली, कड़मपाल, 30 जून को ग्राम पंचायत भवन नकुलनार के ग्राम कुआकोण्डा, गढ़मिरी, रेंगानार, नकुलनार, श्यामगिरी, खुटेपाल, 15 जून को ग्राम पंचायत भवन टेटम के ग्राम टेटम, गुड़से, तुमकपाल, तेलम, बड़ेगादम, 20 जून को ग्राम पंचायत भवन कटेकल्याण के ग्राम लखारास, परचेली, नड़ेनार, चिकपाल, मारजूम, बेंगलूर, मथाड़ी, 23 जून को ग्राम पंचायत भवन सुरनार के ग्राम सूरनार, दुवालीकरका, बड़ेलखापाल, गाटम।
साथ ही कटेकल्याण विकासखण्ड अन्तर्गत 26 जून को ग्राम पंचायत भवन बड़ेगुडरा के ग्राम बड़ेगुडरा, एटेपाल, छोटे गुडरा, मोखपाल, माहराकरका, कोरीरास, बड़ेबेड़मा, 30 जून को ग्राम पंचायत भवन भूसारास के ग्राम भुसारास, एड़पाल, दुधीरास, प्रतापगिरी, छोटे लखापाल, जंगमपाल में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जेल की दीवार फांदकर बंदी फरार
दंतेवाड़ा । जेल की दीवार फांदकर बंदी फरार हो गया है, न्यायालय अनुविभागीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार एतद द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है, कि जेल अधीक्षक, जिला जेल दंतेवाड़ा के पत्र क्रमांक/225/ वारंट/2025 दंतेवाड़ा, दिनांक 20 अप्रैल 2025 के द्वारा प्राप्त पत्र के अनुसार जिला जेल दंतेवाड़ा में परिरुद्ध विचाराधीन बंदी महेन्द्र दीवान पिता फूलदास उम्र 25 वर्ष साकिन चितालंका कलार पारा दंतेवाड़ा दिनांक 3 अप्रैल 2025 की संध्या लगभग 04.20 बजे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया है। उक्त घटना का थाना दन्तेवाड़ा में अपराध क्रमांक 0035/2025 दर्ज किया गया है।
उक्त घटना के संबंध में दण्डाधिकारी जांच न्यायालय अनुविभागीय कार्यालय के द्वारा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर किया जा रहा है। उक्त घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति, आम जनता को किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी हो, तो 16 जून 2025 तक न्यायालय अनुविभागीय कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक, प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात् प्रस्तुत दावों पर किसी भी प्रकार का विचार मान्य नहीं किया जावेगा।
कलेक्टर-राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
दंतेवाड़ा । जिले के ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट (वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया, जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं भंडारण प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सीलिंग, कैमरा निगरानी प्रणाली, अग्निशमन व्यवस्था तथा तैनात सुरक्षा बलों की मौजूदगी की भी जांच की गई।
इस दौरान कलेक्टर ने वेयरहाउस में मौजूद अधिकारियों से मशीनों की स्थिति, नियमित चेकअप और लॉगबुक के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई और उनके सवालों का संतोषजनक उत्तर भी दिया गया। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने बताया कि वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है और सभी मशीनें सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा, जिला कोषालय अधिकारी चमन प्रसाद जोशी, सुपरवाइजर अजय नायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सुशासन तिहार : समाधान शिविर में 1472 मांग तथा 32 शिकायत आवेदनों का किया गया निराकरण
दंतेवाड़ा । विगत दिवस जनपद पंचायत कुआकोंडा के ग्राम पंचायत नकुलनार में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें रेंगानार, गडमिरी, नकुलनार, श्यामगिरी, खुटेपाल, कुआकोंडा के ग्रामीण जन शामिल हुये।
इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों में जिला पंचायत दंतेवाड़ा के अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, सहित अन्य जनप्रतिनिधि पंचायत के सरपंच, एवं पंच उपस्थित रहे। समाधान शिविर में 27 विभागों से कुल 1519 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 1487 मांग व 32 शिकायत थे, जिसमें 1472 मांग तथा 32 शिकायत आवेदनों का निराकरण शिविर में किया गया तथा अन्य लंबित मांगों को शासन स्तर पर प्रेषित किया गया।
नकुलनार सुशासन तिहार कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 13 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया गया तथा 07 नव जात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाल कर प्रचार प्रसार किया गया। इसके अलावा पीएचई विभाग द्वारा 05 ग्रामो को पीने का साफ पानी जांच मशीन किट, खाद्य विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदाय किया गया, साथ ही लोक सेवा गारंटी अन्तर्गत 17 लोगों का आधार अपडेट किया गया एवं 3 नया आधार बनाने के लिए पंजीयन किया गया। इस क्रम में कृषि विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को स्पेयर पंप - कृषि कार्ड 05 को दिया गया।
कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन एवं कृषि विज्ञान केंद्र की समीक्षा बैठक सम्पन्न
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से शासन प्रदत्त लक्ष्यों को पूरा करने के दिए निर्देश
दंतेवाड़ा । आज जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कलेक्टर द्वारा कृषि विभाग से संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी मैदानी अधिकारियों को जून माह तक केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के शत-प्रतिशत प्रकरण तैयार करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं एग्रीस्टेक पोर्टल पर शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूर्ण, मृदा नमूना संग्रहण में गति लाने, जैविक खेती के प्रति जागरुकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार तेज करना, किसानों को धान की पारंपरिक खेती के स्थान पर वैकल्पिक फसलें अपनाने हेतु शिविर आयोजित कर प्रोत्साहित करने को कहा गया। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि 1000 हेक्टेयर रकबे में ऑयल पाम के लिए सही हितग्राहियों का क्लस्टर स्तर पर चयन किया जाए, साथ ही केसीसी लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने हेतु अभियान चलाया जाए।
इस क्रम में पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि किसानों को मौसमी बीमारियों से पशुओं की सुरक्षा हेतु जागरुकता अभियान चलाए जाएं। साथ ही कृत्रिम गर्भाधान लक्ष्य की पूर्ति, सुनिश्चित करने, पशुपालकों के लिए केसीसी लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। मछली पालन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि तालाब पट्टा आबंटन की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। साथ ही विभागीय केसीसी लक्ष्य को बढ़ाते हुए उसे समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। इस संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक के समापन पर कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि यह आवश्यक है कि कृषि आधारित योजनाएं सही हितग्राहियों तक पहुंचे और जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त बने। बैठक में उप संचालक कृषि सुरज पंसारी, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती मीना मंडावी, पशुपालन से डॉ. श्रीमती श्यामा मालवीय,सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।