छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए 23 तक आवेदन

 राजनांदगांव। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत जनता कॉलोनी वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 एवं बैगापारा वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 में सहायिका तथा झुलेलाल वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 में कार्यकर्ता के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच्छुक पात्र आवेदक 23 दिसम्बर 2024 तक कार्यालय बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) जिला राजनांदगांव में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image