छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

कवर्धा जिला पंचायत चुनाव: पहले चरण में भाजपा का दबदबा...

 कवर्धा । जिला पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के नतीजे सामने आने लगे हैं। कवर्धा जिला पंचायत की 14 में से 6 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की।

प्रमुख वार्डों के नतीजे:
वार्ड 10: भाजपा नेता कैलाश चंद्रवंशी ने बड़ी जीत दर्ज की।
वार्ड 11: भाजपा के वीरेंद्र साहू ने अपनी ही पार्टी के दिनेश चंद्रवंशी को हराया। यह मुकाबला रोचक रहा, क्योंकि पार्टी ने पहले चंद्रवंशी को अधिकृत किया था, लेकिन बाद में समर्थन वापस लेकर दोनों प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने की स्वतंत्रता दी।

 


वार्ड 14: भाजपा समर्थित ईश्वरी साहू ने कांग्रेस समर्थित कलीम खान को हराया।

 


वार्ड 9: भाजपा समर्थित सुमित्रा विजय पटेल विजयी घोषित हुईं।
वार्ड 12: भाजपा समर्थित रोशन दुबे ने जीत हासिल की।
वार्ड 13: भाजपा की राजकुमारी राजेंद्र साहू को विजय मिली।

भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दी बधाई
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सोमवार रात कवर्धा पहुंचे और पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

अगले चरण का मतदान 20 फरवरी को
कवर्धा जिला पंचायत की बची हुई 8 सीटों के लिए अगले चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ, वे कवर्धा, लोहारा और मैदानी इलाकों में थीं, जबकि अगले चरण में जंगल क्षेत्र और पंडरिया का बड़ा हिस्सा शामिल होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image