छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

बोईर रोटी बेच रही महिला से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मीयता और सादगी ने जीता लोगों का दिल, खरीदी बोईर रोटी

 बोईर रोटी बेच रही महिला से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मीयता और सादगी ने जीता लोगों का दिल, खरीदी बोईर रोटी


कवर्धा 24 मई 2025। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का सादगी भरा व्यवहार एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। आज कवर्धा के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर परिसर में दिल को छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला। जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने प्रवास के दौरान कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर परिसर अवलोकन करने पहुंचे। अवलोकन के दौरान उनकी नजर एक महिला पर पड़ी, जो सादगी से बोईर रोटी बेच रही थी। उपमुख्यमंत्री बिना किसी औपचारिकता के सीधे महिला के पास पहुंचे और आत्मीयता के साथ संवाद किया। बुजुर्ग महिला पहले तो आश्चर्यचकित हुई, लेकिन श्री शर्मा की विनम्रता और अपनापन देख भावविभोर हो गई। उपमुख्यमंत्री ने न केवल उसकी बनाई बोईर रोटी खरीदी, बल्कि स्वाद लेकर खाई भी। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हो गया।

Leave Your Comment

Click to reload image