छत्तीसगढ़ / जशपुर

ड्यूटी में लापरवाही, 5 पुलिस कर्मी सस्पेंड

 जशपुर । पुलिस वाहन से आरोपी के फरार होने के मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रधान आरक्षक समेत 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही एसएसपी ने इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रितेश को दो जून को कुनकुरी न्यायलय में पेश किया गया था, लौटने के दौरान पुलिस वाहन में 6 अन्य आरोपी भी मौजूद थे। सतर्कता में चूक होने का फायदा उठाकर आरोपी चलती वाहन से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया, इसकी जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

इस घटना के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिस कर्मियों को प्रधान आरक्षक सुनसाय एक्का, आरक्षक लव कुश पैंकरा, जनक साय, डायमंड तिग्गा, पुतूरु राम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए सभी को रक्षित केन्द्र जशपुर भेज दिया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

एसएसपी ने पांचों सस्पेंड पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रथामिक जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपा है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image