छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

थलसेना अग्निवीर भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग

 थलसेना अग्निवीर भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग


कवर्धा 06 जून 2025। भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा देना होगा। ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित है। इसके लिए कबीरधाम जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होने ऑनलाईन आवेदन किया है, उन्हें लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दिया जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में 12 जून 2025 तक अपना नाम दर्ज करा सकते है या गूगल लिंक से अपनी जानकारी भेज सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image