छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

भाजपा जिलाध्यक्ष ने गौरकापा धाम में गुरुपूजन किया

 गुरुपूर्णिमा के अवसर पर 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने गौरकापा धाम में गुरुपूजन किया
 
कवर्धा:~ गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर अंचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गौरकापा में जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महंत श्री विवेकगिरी महाराज के पद पखार कर नमन करते हुए पूरे भक्ति भाव से गुरुपूजन किया!
    वहीं प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर आज यहां कवर्धा जिला भाजपा के अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के द्वारा भी दुल्लापुर (बाजार) मंडल के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ 
मंदिर के थानापति महंत श्री विवेक गिरी जी महराज का विधिवत पूजन के साथ साल व श्री फल भेंट कर चरण वंदन किया गया!
इस अवसर पर दुल्लापुर मंडल अध्यक्ष फलित राम साहू ,जयराम साहू , चंद्रकुमार सोनी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, श्रवण गिरी गोस्वामी,शिवनंदन पांडेय, रोहित भास्कर, (पूर्व मंडल अध्यक्ष) श्रीमति नंदनी साहू (अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया) राजकुमार यादव (सोसाईटी अध्यक्ष), संतोष साहू,  भानसिंह पद्राम  (उपाध्यक्ष), विकास तिवारी,स्वतंत्र तिवारी , महेश यादव (महामंत्री) सुखदेव धुर्वे,स्वारथ साहू  (जनपद सदस्य प्रतिनिधि) , राजेन्द्र साहू  (सोसाइटी अध्यक्ष) रामअवतार साहू ,थानू राम साहू कवंल भारती तथा पोखराज सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image