छत्तीसगढ़ / कांकेर

10 दिसंबर को कोदाभाट में दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग चिन्हांकन, मापन शिविर का आयोजन

 कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग कांकेर द्वारा दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग (नकली हाथ-पैर) उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकन एवं मापन शिविर का आयोजन 10 दिसंबर को शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, कोदाभाट कांकेर में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में दिव्यांगजन के कृत्रिम अंग (हाथ-पैर) हेतु चयन, प्रमाणीकरण एवं मापन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। मापन कार्य पूर्ण होने के बाद रायपुर में चयनित दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराते हुए दैनिक कार्यों हेतु आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांगजन अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड (यदि उपलब्ध हो) एवं पासपोर्ट आकार के 04 फोटो लेकर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने कहा गया है। उक्त शिविर के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग, कांकेर के मोबाइल नंबर +91-9425261872 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image