कृषक खेत पाठशाला आयोजित
कांकेर |
2026-01-14 17:25:25
उत्तर बस्तर कांकेर : कृषक खेत पाठशाला आयोजित
एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनांतर्गत कृषक खेत पाठशाला का आयोजन विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंडरीपानी में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के द्वारा कृषक खेत पाठशाला में मक्का फसल में पोषक तत्वों के प्रबंधन के बारे में कृषक बंधुओं को जानकारी प्रदान की गई। इसी कड़ी में कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कृषकों को विभागीय जानकारी एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा कृषकों को रागी बीज उत्पादन तकनीकी विधि की जानकारी प्रदान की गई।