छत्तीसगढ़ / बस्तर

प्राकृतिक आपदा के पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपए की सहायता

 जगदलपुर, 11 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत तीन अलग-अलग मामलों में पीड़ित परिवारों को कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति की गई है। जिसके तहत तहसील जगदलपुर के राजीव गांधी वार्ड निवासी 18 वर्षीय संदीप बाघ की शबरी नदी में डूबने से हुई मृत्यु होने के कारण पिता श्री प्रेमशील बाघ, ग्राम कोरपाल की कमला कारटामी की गड्ढे के पानी में डूबने से हुई मृत्यु होने के कारण पति श्री सुकटा कारटामी और ग्राम मारकेल के धरम सिह की बिच्छू के काटने से हुई असामयिक मृत्यु होने के कारण पत्नि श्रीमति सुदरी को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। 

Leave Your Comment

Click to reload image