छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर का निरीक्षण कर लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों से सीधे संवाद कर पूछा उनका हालचाल

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौज ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर का आवश्यक निरीक्षण कर वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब, ड्रेसिंग, प्रसव, स्टोर, ओपीडी आईपीडी आदि कक्ष और दवा भंडार केंद्र का निरीक्षण कर दवा की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने वहां मरीज का अच्छे प्रकार से इलाज हो रहा है कि नहीं को परखने इलाज के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लिया। वहां डॉक्टर नहीं होने से इलाज में असुविधा होने की जानकारी देने पर शुगर की दवा नहीं होने की बात बताने पर कलेक्टर कन्नौजे ने सीएमएचओ को तत्काल इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि कोसीर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

डॉ संजय कन्नौजे स्वास्थ्य सेवाओं को निचले स्तर तक दुरुस्त करने लगातार प्राथमिक एवं स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण और जानकारी लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरे में उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण और बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसमें डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सीएमएचओ डॉक्टर निराला एवं बीएमओ सारंगढ़ उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सेक्टर मीटिंग लेकर फील्ड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधे जानकारी लिया

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कोसीर एरिया के 9 सेक्टर के आरएचओ डॉक्टर, सीएचओ, सुपरवाइजरों की स्वास्थ्य मीटिंग लेकर गर्भवती माता के पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, शुगर, बीपी, टीबी, कुष्ठ के गैर संचारी बीमारियों के चिन्हांकन कर उसका आरसीएच 2 पोर्टल में एंट्री कर उसका इलाज करने के निर्देश दिए।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image