कान्यकुब्ज समाज का होली मिलन समारोह 15 को
रायपुर । कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर द्वारा 15 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन संध्या 6 बजे से, आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में किया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया कि इस अवसर पर समाज के ऐसे दम्पत्ति जिन्होने अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण कर लिये है उनका स्वर्णिम युगल दम्पत्ति सम्मान समारोह, ऐसे सदस्य जिन्होने अपने जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके है उनका वरिष्ठजन सम्मान समारोह एवं समाज के ऐसे सदस्य जिन्होने समाज का सम्मान बढ़ाया है उनका विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण ने अपनी आने की सहमति प्रदान की है। इस कार्यक्रम के प्रभारी उपाध्यक्ष संजय अवस्थी है। उक्त समारोह में बड़ी संख्या में विप्र जनों को आमंत्रित किया गया है।