एनकॉर्ड बैठक में नशा मुक्ति और निगरानी पर जोर प्रभारी सचिव ने पुलिस, राजस्व, आबकारी विभाग को संयुक्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में प्रतिबंध
राधेश्याम,सोनवानी,
गरियाबंद, 27 मार्च 2026/ जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एनकॉर्ड की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, इसके दुष्प्रभाव और बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सभी विभाग सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रभारी सचिव ने पुलिस और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय कर कहा कि संयुक्त कार्रवाई से नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक स्तर पर भी जागरूकता बढ़ाने, समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास को प्राथमिकता देने की बात कही। जिससे की व्यक्ति नशे की लत से छुटकारा पा सके।