छत्तीसगढ़ / बस्तर

श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत बस्तर जिले के 87 तीर्थ यात्रियों को किया गया रवाना

 जगदलपुर : श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत बस्तर जिले के 87 तीर्थ यात्रियों को किया गया रवाना

 
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी
 जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 28 अप्रैल 2026 की शाम को बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थ यात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। यात्रियों को दुर्ग के लिए रवाना करते समय नगर निगम सभापति श्री खेम सिंह देवांगन, रामलला यात्रा समिति के सदस्य श्री रामाश्रय सिंह  ने श्रीरामलला दर्शन योजना के यात्रियों को पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी।
 
जिले में श्रीरामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य श्री रामाश्रय सिंह एवं अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया है। यात्रा के पूर्व सभी यात्रियों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया । जिले से विगत वर्ष से अब तक 1129 तीर्थ यात्रियों को अयोध्या धाम यात्रा से लाभान्वित किया जा चुका है। इस अवसर पर जिला पंचायत अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री बीरेंद्र बहादुर सहित जिला पंचायत कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image