छत्तीसगढ़ / बालोद

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वनांचल ग्राम नर्रालगुड़ा के मनरेगा श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बालोद, 21 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत नर्रालगुड़ा के 80 से अधिक मनरेगा श्रमिकों ने कार्य स्थल पर सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान शाखा नहर नवीनीकरण कार्य में उपस्थित सभी मनरेगा श्रमिकों ने कार्य स्थल पर विभिन्न योग मुद्राओं तथा आसनों का क्रमशः एक साथ अभ्यास किया। 

Leave Your Comment

Click to reload image