छत्तीसगढ़ / बालोद

सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से नवीन राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने एवं सदस्य का नाम विलोपित करने की मिलेगी सुविधा

 बालोद, 09 जुलाई 2026

सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को नवीन राशन कार्ड जारी करने, राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने एवं सदस्य का नाम विलोपित करने की सुविधा मिलेगी। इसके अंतर्गत नागरिक अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन श्रेणी के हितग्राही नवीन राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने या नाम विलोपित (हटाने) कराने हेतु लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के सभी लोक सेवा केंद्रों में आवेदक 30 रुपये की निर्धारित राशि प्रदाय कर इन तीनों सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर के माध्यम से इस नवीन सुविधा का समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image