कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रधान पाठक निलंबित
उत्तर बस्तर कांकेर ।
जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद द्वारा विकासखण्ड नरहरपुर के प्राथमिक शाला डोकरानाला के प्रधान पाठक शोभा राम धु्रव को कर्तव्य में लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नरहरपुर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार प्राथमिक शाला डोकरानाला के प्रधान पाठक शोभा राम धु्रव मदिरापान की अवस्था में विद्यालय में उपस्थित पाए जाने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के उप नियम 1,2,3 का गंभीर उल्लंघन करने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम (9) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।