छत्तीसगढ़ / बस्तर

वनाधिकार मान्यता पत्र और डुबान क्षेत्र के किसानों का समर्थन मूल्य पर धान बेचने हेतु पंजीयन प्रक्रिया शुरू

 जगदलपुर 28 जुलाई 2026

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) और तहसीलदारों को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस बार वन पट्टाधारी और डुबान क्षेत्र के ऐसे नए किसानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिन्होंने बीते वर्ष 2025-26 में अपना पंजीयन नहीं कराया था।  
समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के इच्छुक इन नए किसानों के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट बिेण्बहण्हवअण्पद के खाद्य अधिकारी मॉड्यूल में फार्म आईडी बनाया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए किसानों को अपने आधार कार्ड के अनुसार अंग्रेजी में नाम, पिता या पति का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, संबंधित तहसील व गांव का नाम, कम्पार्टमेंट या खसरा नंबर तथा कुल रकबे (हेक्टेयर में) की जानकारी दर्ज करानी होगी। डेटा एंट्री पूरी होने के बाद इन किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा।
 
एग्रीस्टेक में पंजीयन की प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत किसान अपने क्षेत्र की प्राथमिक कृषि साख समिति में जाकर अपनी भूमि और खसरे की मैपिंग करा सकेंगे, जिससे उन्हें एक यूनिक किसान कोड प्राप्त होगा। इसी किसान कोड के जरिए वे संबंधित समिति में सुचारू रूप से अपना धान बेच पाएंगे। इस सभी व्यवस्था को समय पर पारदर्शी तरीके से निराकृत करने के उद्देश्य से सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नए किसानों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर हार्डकॉपी व सॉफ्टकॉपी के माध्यम से खाद्य नियंत्रक कार्यालय को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।

Leave Your Comment

Click to reload image