दिव्यांगजनो हेतु स्वरोजगार योजना
राजनांदगांव |
02-Feb-2024
राजनांदगांव जिले की आराध्य नगरी डोंगरगढ़ विगत दिनों ऋषि मिश्रा प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांग मंच व श्रीयारानी देई सी.आर.सी. सेन्टर राजनांदगांव गये थे जहा पर उन्हें स्नेह मैडम व्यावसायिक शिक्षिका ने बताया कि दिव्यांगजनो के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सी आर सी सेन्टर में सिलाई मशीन प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है जिसमें छात्रवृत्ति भी दिया जायेगा जिसके लिए जो इच्छुक दिव्यांग भाई बहन आवेदन करना चाहते हैं तो सी आर सी सेन्टर राजनांदगांव गुरूद्वारा के सामने स्नेह शर्मा मैडम जी से इस मोबाइल नंबर पे 7499906424 सम्पर्क करें जिससे जल्द से जल्द प्रशिक्षण शुरू किया जा सके। प्रशिक्षण उपरांत योग्य दिव्यांगजनो को रोजगार भी दिलाने हेतु बैस कैम्प भी करेंगे।