छत्तीसगढ़ / बस्तर

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

 जगदलपुर । कलेक्टर आकाश छिाकारा के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से 02 पीड़ित परिवारों हेतु चार-चार लाख रूपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील बास्तानार ग्राम बोरजा निवासी 61 वर्षीय पोदिये मण्डावी की सांप काटने से हुई मृत्यु के पश्चात उनके पति दशो मण्डावी को तथा तहसील बस्तर ग्राम खोरखोसा निवासी मधु बघेल की मृत्यु पानी में डुबने से भाई कोदूराम को सहायता स्वीकृत की गई है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image