ड्रीम होंडा की लापरवाही पर उठे सवाल, 18 दिन तक ग्राहक को नहीं लौटाई गाड़ी
बिलासपुर |
2026-08-26 10:21:11
ड्रीम होंडा की लापरवाही पर उठे सवाल, 18 दिन तक ग्राहक को नहीं लौटाई गाड़ी
बिलासपुर। ड्रीम होंडा की कार्यप्रणाली को लेकर एक ग्राहक ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्राहक का कहना है कि इंश्योरेंस कंपनी की ओर से महज दो दिनों के भीतर गाड़ी के रिपेयर को लेकर अप्रूवल दे दिया गया था, इसके बावजूद ड्रीम होंडा ने करीब 18 दिनों तक गाड़ी अपने पास रखी और उसे वापस नहीं किया।
ग्राहक के मुताबिक, गाड़ी समय पर नहीं मिलने के कारण उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सवाल यह उठता है कि जब इंश्योरेंस कंपनी ने समय पर अप्रूवल दे दिया था, तो फिर गाड़ी को 18 दिनों तक रोककर रखने की जरूरत क्यों पड़ी?
ग्राहक का कहना है कि आम आदमी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और कामकाज के लिए वाहन पर निर्भर रहता है। ऐसे में यदि किसी कंपनी या सर्विस सेंटर की वजह से वाहन इतने लंबे समय तक नहीं मिलता, तो ग्राहक के सामने आर्थिक और मानसिक परेशानी खड़ी हो जाती है।
ग्राहक ने ड्रीम होंडा की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि गाड़ी को समय पर उपलब्ध कराने में हुई देरी की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही कंपनी प्रबंधन से यह भी स्पष्ट करने की मांग की गई है कि इंश्योरेंस अप्रूवल मिलने के बावजूद वाहन को 18 दिनों तक क्यों रोका गया।
अब देखना होगा कि ड्रीम होंडा प्रबंधन इस मामले में क्या जवाब देता है और ग्राहकों की शिकायतों के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।