छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

लेटरल एंट्री चयन परीक्षा-2027 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026, अभ्यर्थी निःशुल्क कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    कवर्धा, 10 सितंबर 2026

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालयों की कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री चयन परीक्षा-2027 के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी शर्तों, प्रवेश नियमों, आवश्यक दस्तावेजों तथा परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी प्रॉस्पेक्टस का अवलोकन करना आवश्यक है। प्रॉस्पेक्टस संबंधित ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल पर उपलब्ध है। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image