छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

*16 सितंबर से मेडिकल कॉलेज में होगा नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ*

 *16 सितंबर से मेडिकल कॉलेज में होगा नए शैक्षणिक सत्र का  शुभारंभ*


*शुभारंभ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल*

*कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति लीया तैयारियों का जायजा*

कवर्धा -कबीरधाम जिले के शासकीय नवीन मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 16 सितंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी  एफआर वर्मा, सिविल सर्जन  केशव धुर्वे सहित अधिकारी उपस्थित थे।
नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, मंच, प्रवेश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा।

Leave Your Comment

Click to reload image