छत्तीसगढ़ / बीजापुर

DRG, थाना फरसेगढ एवं छसबल की कार्यवाही में 10 हजार का ईनामी माओवादी मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

जिला बीजापुर

 
दिनांक 07/03/2024
 
ग्रामीण से मारीपीट एवं लूट की घटना में था शामिल
 
DRG  एवं थाना कुटरू के बल द्वारा 5000 की ईनामी महिला माओवादी मिलिशिया सदस्य को किया गिरफ्तार
 
मार्ग अवरूद्ध करने एवं पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से IED  ब्लास्ट करने की घटना में थी शामिल
 
बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना कुटरू एवं फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत की गई कार्यवाही में 01 महिला सहित 02 माओवादी की गिरुफ्तारी में पुलिस बल को सफलता मिली ।
 
थाना कुटरू एवं डीआरजी के बल द्वारा दिनांक 06/03/2024 को एरिया डॉमिनेशन के दौरान अम्बेली से 01 महिला माओवादी शांति ऊर्फ सोनी ऊर्फ सोनम कवासी पिता दशरू कवासी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी अम्बेली थाना कुटरू को पकड़ा गया । पकड़े गये महिला माओवादी मिलिशिया सदस्य पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 5000/- का ईनाम घोषित है । पकड़े गये महिला माओवादी के विरूद्ध थाना कुटरू में 02 स्थाई वारंट लंबित है ।
DRG, थाना फरसेगढ एवं 13वी वाहिनी छसबल की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन के दौरान चिन्तनपल्ली से 01 माओवादी मिलिशिया सदस्य लेकाम बुधराम पिता चिन्ना लेकाम उम्र 20 वर्ष निवासी चिंतनपल्ली थाना फरसेगढ़ को पकड़ा गया । जो दिनांक 25/11/2023 को ग्रामीण से मारपीट करने एवं लूट की घटना में शामिल था । उक्त माओवादी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10000/- का ईनाम उद्घोषित किया गया   है ।
 
पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना कुटरू एवं फरसेगढ़ में पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुऐ माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

Leave Your Comment

Click to reload image