छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

मेरे सपनो का विकसित भारत विजन 2047 के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 मेरे सपनो का विकसित भारत विजन 2047 के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित


-कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग-

पंडरिया/ कवर्धा--शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेऊर में ‘ मेरे सपनों का विकसित भारत 2047  अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विकसित भारत के संकल्प, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं देश के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदिवासी मोर्चा के  रतिराम भट्ट, ग्राम पंचायत नेऊर की सरपंच तथा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सोनहले, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेऊर के अध्यक्ष नारायण माठले, आचार्य  बामदेव राज सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  रतिराम भट्ट ने कहा कि मेरे सपनों का विकसित भारत  विजन 2047 केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के संकल्प और सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय अभियान है। आज के विद्यार्थी ही वर्ष 2047 के भारत की दिशा तय करेंगे। विद्यार्थियों में शिक्षा, नवाचार, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग होने पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने चित्रों एवं भाषण के माध्यम से विकसित भारत की अपनी कल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता, रचनात्मक सोच एवं जिम्मेदारी की भावना जागृत करना है।

Leave Your Comment

Click to reload image