छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

सेवा संकल्प अभियान में कामठी विद्यालय के छात्रों ने भी थामी रंगोली की कमान रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पंडरिया/कवर्धा--सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि  रामकुमार वट्टी ने रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उनके द्वारा रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया गया। वहीं भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मनोज कुमार, आदित्य, सुमित पांडे एवं राजेश शर्मा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि रंगोली निर्माण में विद्यालय के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार रंगोलियां बनाईं। छात्रों की इस पहल को विद्यालय में एक नई और प्रेरणादायी शुरुआत के रूप में देखा गया। विशेष रूप से छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस सहभागिता ने यह संदेश दिया कि रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थी बिना किसी भेदभाव के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता  राजेश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता  तुलस राम चंद्राकर,  कोमल धृतलहरे,  रामनाथ राजपूत, हीरालाल छापरीया,  यशवंत कुमार एवं  रघुनंदन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संपूर्ण मार्गदर्शन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती हेमलता टंडन द्वारा किया गया।

अंत में रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image