छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

सेवा संकल्प के मंच पर गूंजा ‘नमामि नमो गाथा’ नुक्कड़ नाटक, विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने बांधा समां

पंडरिया। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी के विद्यार्थियों ने मंदिर प्रांगण में ‘नमामि नमो गाथा’नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भारत @2047, सेवा संकल्प एवं ‘मेरे सपनों का भारत’ की परिकल्पना पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

नाटक में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति, भ्रष्टाचार मुक्त के प्रति जागरूकता, ईमानदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों को रोचक संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि मेरे सपनों का भारत  व विकसित भारत 2047 कैसा हो सर्वसुविधा युक्त विद्यालय , अस्पताल हो देश स्वच्छ, ईमानदार, नशामुक्तभारत , भ्रष्टाचार मुक्त भारत हो और पर्यावरण-संरक्षित भारत हो तथा भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए  विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार मेताम, अध्यक्षता शाला प्रबंधन समितिके अध्यक्ष द्वारिका विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि रामगोपाल वट्टी विधायक प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत सरपंच पंचगणतथा गणमान्य नागरिक  ने सेवा संकल्प एवं राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
यह कार्यक्रम   व्याख्याता तुलस राम चंद्राकर एवं व्यायाम शिक्षक कोमल धृत लहरे के मार्गदर्शन में हुआ  संचालन मनोज कुमार आदित्य ने किया। आयोजन में हीरलाल छापरिया, सुमित पांडे एवं हरीश यादव का विशेष सहयोग रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुति और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image