छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

*12 अक्टूबर को वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदूर पहुंचेंगे कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा** -विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन- -महाविद्यालयीन छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क बस सेवा की सौगात-

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम कुई-कुकदूर में 12 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे क्षेत्र में विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।


इस दौरे का प्रमुख आकर्षण पंडरिया की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा के द्वारा कुई-कुकदूर क्षेत्र की महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए शुरू की जा रही निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ होगा। इस सेवा से क्षेत्र की छात्राओं को महाविद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही उनकी शिक्षा के मार्ग में आने वाली परिवहन संबंधी कठिनाइयों को कम करने में मदद मिलेगी। विधायक भावना बोहरा द्वारा जनसेवा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

वनांचल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन से क्षेत्र में अधोसंरचना के विस्तार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू होने से शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन बढ़ेगा और उन्हें आवागमन में राहत मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में यह पहला दौरा कार्यक्रम है। इसे लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं एवम क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिये ज़ोर शोर से तैयारियां की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image