छत्तीसगढ़ / बालोद

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विधानसभा स्तर पर बनेंगे मतदाता हेल्प डेस्क

 कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार मतदाताओं को मिलेगी पंजीयन, संशोधन और निर्वाचन संबंधी जानकारी की सुविधा

बालोद, अक्टूबर 2026

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर त्रुटियों में सुधार कराने तक की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जिले में विधानसभा स्तर पर मतदाता हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत यह पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहायता आसानी से उपलब्ध कराना है।

Leave Your Comment

Click to reload image