छत्तीसगढ़ / धमतरी

दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां 25 अक्टूबर

 धमतरी । समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 दिसम्बर को ’’अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न श्रेण्यिों में ’’दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार’’ दिया जाएगा। इसके तहत उत्कृष्ट कर्मचारियों, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वैच्छिक संस्थाओं, नियोक्ताओं तथा सर्वोत्तम जिला संवर्ग में आवेदन मंगाया गया है।

उप संचालक समाज कल्याण ने जिले के योग्य, पात्र दिव्यांग कर्मचारी, संस्था, नियोक्ता से सभी उत्कृष्ट प्रस्तावों को 25 अक्टूबर 2026 के पूर्व समाज कल्याण विभाग में उपलब्ध कराने कहा है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image