छत्तीसगढ़ / धमतरी

जिला निर्वाचन कार्यालय धमतरी में ’’मतदाता हेल्पलाइन डेस्क’’ स्थापित

 धमतरी। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 01 जनवरी 2027 के तहत मतदाताओं के पंजीयन कार्य की सुविधा के दृष्टिगत जिला स्तर पर मतदाता हेल्पडेस्क स्थापित किया जाना है। आयोग के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी धमतरी द्वारा जिला स्तर पर व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरौद  सुरेश कुमार साहू की ड्यूटी हेल्प डेस्क में लगाई गई है, जिनका मोबाईल नंबर 8966878278 है।  साहू की ड्यूटी अपने कर्तव्यों के साथ-साथ जिला निर्वाचन कार्यालय सामान्य निर्वाचन धमतरी में स्थापित हेल्प डेस्क में कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक लगाया गया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image