छत्तीसगढ़ / कांकेर

बस्तर ओलंपिक में अधिकाधिक भागीदारी के लिए नरहरदेव मैदान में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 उत्तर बस्तर कांकेर । बस्तर ओलंपिक के आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा युवाओं और खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज नरहरदेव मैदान में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग कांकेर द्वारा किया गया। इस दौरान बस्तर ओलंपिक में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने के लिए युवाओं और खिलाड़ियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा खेलों के माध्यम से युवाओं में उत्साह, अनुशासन, आपसी सहयोग और खेल भावना का विकास करना है। बस्तर ओलंपिक स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और ग्रामीण अंचलों के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से बस्तर ओलंपिक में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष  अरुण कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अश्वनी यादव, डॉ. लोकेश देव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image