छत्तीसगढ़ / धमतरी

नगर पंचायत बड़ीकरेली में वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 12 नवंबर को

 धमतरी । छत्तीसगढ़ नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के नियम 5 तथा छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में जिले के नगर पंचायत बड़ीकरेली में वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 12 नवंबर 2026, गुरुवार को संपन्न की जाएगी।

कार्यालय कलेक्टर, जिला धमतरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। यह कार्यवाही शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी। वार्डों के आरक्षण की इस प्रक्रिया में इच्छुक नागरिक निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रह सकते हैं। आरक्षण की कार्यवाही उपस्थित नागरिकों के समक्ष संपन्न की जाएगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image