छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

गुरुकुल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

कवर्धा । गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों को प्राचार्य मनोज कुमार राय के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम से अपने जीवन को नई दिशा देने का परामर्श दिया, जिससे वे नई ऊंचाई को प्राप्त कर सकें।

हिन्दी पीजीटी शिक्षक डॉक्टर विजय कुमार शाही ने अपने आशीर्वचन में बच्चों के उत्तरोत्तर उन्नति की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थी गण अपने लक्ष्य को प्राप्त कर परिवार विद्यालय समाज,देश तथा विश्व को गौरवान्वित करें। चाचा नेहरू के रूप में विख्यात भारत के प्रथम प्रधानमंत्री  पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी स्मरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इसमें पहली पारी में स्टूडेंट इलेवन ने आठ ऑवर्स में 95 रन बनाया, इसके विरुद्ध टीचर्स इलेवन के द्वारा पूरे ऑवर्स में 69 रन ही बनाया गया। इस रोमांचक मैच में स्टूडेंट्स इलेवन विजयी घोषित हुए।इस अवसर पर  प्राचार्य , समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएँ एवं  पालकगण उपस्थित थे। नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच भी अनेक मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गई।

 
 
 

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्येय के रूप में अंगीकार करते हुए संस्था के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्तरोत्तर विकास की कामना की।

 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image